Stock Market Closing bell सेंसेक्स 12 पॉइंट गिरावट के साथ 61223 बंद

0
1380
Stock Market Closing bell

आज समाज डिजिटल, मुंबई

Stock Market Closing bell  हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज शुक्रवार को अधिकतर एशियाई बाजारों में गिरावट के बावजूद भारतीय शेयर फ्लैट बंद हुए हैं। दोनों प्रमुख इंडेक्स Sensex और Nifty में मामूली गिरावट हुई है।
उतार-चढ़ाव के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 12 अंक गिरकर 61,223 पर बंद हुआ है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2 अंक गिरकर 18,255 पर बंद हुआ।

आज आईटी व रियल्टी शेयरों में खरीदारी रही। वहीं दिग्गज शेयर Reliance और IRCTC में भी अच्छी खरीदारी रही जिससे बाजार को सपोर्ट मिलता रहा। हालांकि एसबीआई समेत अधिकतर बैंकिंग शेयरों गिरावट रही।

इससे पहले Sensex आज 195 अंक नीचे 61,040 पर खुला था। दिन में इसने 61,324 का ऊपरी और 60,757 का निचला स्तर बनाया। इंट्राडे में सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन अंतिम घंटे में बाजार में रिकवरी हुई और यह मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। (Stock Market Closing bell)

सबसे अधिक गिरावट Nifty FMCG में Stock Market Closing bell

आज Sensex के 30 शेयर्स में से 13 गिरावट में जबकि 17 शेयर बढ़त में बंद हुए। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, मारुति और रिलायंस सहित अन्य रहे। वहीं निफ्टी के 50 स्टॉक में से 20 बढ़त में और 30 गिरावट में रहे।

सेक्टोरियल बात करें तो निफ्टी के आईटी और रियल्टी को छोड़ अन्य सेक्टर के इंडेक्स लाल निशान में ही रहे। सबसे अधिक गिरावट निफ्टी एफएमसीजी में रही और यह 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी बैंक में 0.26 फीसदी की गिरावट रही।

Also Read : Bahua ki Sardar Song में एके जाट और श्वेता चौहान की जोड़ी को फैन्स ने खूब किया पसंद

SHARE