सर्दियों में सरसों का साग खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद

0
615
Benefits of eating mustard greens in winter

आज समाज डिजिटल, काम की बात: 

आजकल हर व्यक्ति खुद को फिट और यंग रखना चाहता है। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियां खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सभी पत्तेदार सब्जियों में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, लेकिन कई लोग हरी सब्जियां खाना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। खासतौर पर बच्चे साग को देखते ही मुंह बनाने लगते हैं।

वैसे तो साग हर सीजन में खाना चाहिए, लेकिन इनकी तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इन्हें खाने से बहुत फायदे मिलते हैं। आज हम ऐसे ही साग की बात कर रही है जिसका नाम सरसो का साग है। सरसों का साग में विटामिन ए होता है जो कि आंखों के लिए फायदेमंद है। तो, वहीं इसमें कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स भी हैं जो कि फ्री रेडिकल्स के असर को बेअसर करता है। पर अगर आयुर्वेद की मानें तो, ये बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इसके अलावा लिवर से जुड़ी समस्याओं में भी ये बहुत फायदेमंद है।

खून की कमी को दूर करें

जिन लोगों में खून की कमी होती है उन्हें सरसो का साग जरूर खाना चाहिए। दरअसल, इसमें आयरन की अच्छी खासी मात्रा होती है जो कि शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इससे अलावा ये शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को भी दूर करता है। इस तरह ये उन महिलाओं और बच्चों के लिए फायेदमंद है जिनके शरीर में आयरन की कमी है।

प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत करता है 

सरसो का साग में एंटीआक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पायी जाती है। यह प्रतिरक्षा और तंत्रिका तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। यह आपको ऊजार्वान रखता है। साथ ही यह आपके कैंसरस सेल्स को कम करने में मदद मिलती है।

वजन कम करने में मददगार 

सरसों के साग में फाइबर की हाई मात्रा पाई जाती है जिसके कारण ये वजन कम करने में मदद करता है। सरसों के साग का सेवन करने से मेटाबॉलिज्‍म को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

शुगर कंट्रोल करने में मददगार

सरसों के साग शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। दरअसल, सरसों के साग से निकलने वाला अर्क शुगर कम करने में मदद करता है जिससे शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये ऑक्सीडेटिव तनाव को भी कम करने में मदद करता है और प्रेग्नेंसी के दौरान शुगर कंट्रोल करने में भी मददगार है।

इसके अलावा सरसों के साग में विटामिन ए और सी होता है जो कि शरीर में सोडियम की मात्रा को भी कंट्रोल करता है और ब्लड प्रेशर बैलेंस करने में मदद करता है। इस तरह से शुगर में दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।

ये भी पढ़े: सरस और क्राफ्ट मेले में आई शिल्पकला की विदेशों में भी सुनाई दे रही है गूंज

ये भी पढ़े: जिला में जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा : हर्षित कुमार

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE