कैथल : जूनियर प्रतियोगिता हिसार जिले में करवाई जाएगी : अशोक गोयल

0
401

मनोज वर्मा, कैथल :
हरियाणा बॉल बैडमिंटन संघ की जनरल बॉडी की मीटिंग का आयोजन प्रधान अशोक गोयल की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में संघ के कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सीनियर व सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता जींद जिले में करवाने का फैसला लिया गया। अशोक गोयल व हरियाणा बॉल बैडमिंटन संघ के कैथल जिला के चेयरमैन संदीप गोयल कैलरम ने बताया कि, जूनियर प्रतियोगिता हिसार जिले में करवाई जाएगी। कैथल में आमंत्रित टूर्नामेंट करवाई जाएगी। साथ ही संघ की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। अशोक गोयल व संदीप गोयल कैलरम ने प्रमोद यादव अटेली को वरिष्ठ उपप्रधान, मनोज ढुल उपप्रधान व रामजस धडौली को उपप्रधान नियुक्त किया। इसके साथ-साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए व खेल को बढ़ावा देने के लिए कोविड 19 के नियमों का पालन करने हेतु कैंप लगाने पर फैसला किया गया। बैठक में संघ के खर्च का भी लेखा जोखा प्रस्तुत किया गाया। आज बैठक में हरियाणा के अलग-अलग जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर संदीप गोयल कैलरम चेयरमैन, जगदीश असीजा हिसार, वासुदेव महासचिव, सुनील कुमार रोहतक, राजेश गोदारा चरखी दादरी, गौरव पानीपत, रामचंद्र जींद आदि भी मौजूद रहे।

SHARE