Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में जज के रीडर, पत्नी, बेटे व बहू को उतारा मौत के घाट

0
165
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में जज के रीडर, पत्नी, बेटे व बहू को उतारा मौत के घाट
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में जज के रीडर, पत्नी, बेटे व बहू को उतारा मौत के घाट

एक साथ चार लोगों की हत्या से पूरे गांव में पसरा सन्नाटा
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के जिले कुरुक्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली बड़ी घटना घटित हुई। जहां पर एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या कर दी गई। दो लोगों की हत्या गला रेतकर की गई। जबकि एक 13 वर्षीय बच्चा घायल है। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गाया है। घटना बीती रात को घटित हुई। एक साथ एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वारदात का सुबह पता चल जब परिवार को कोई भी सदस्य दिन चढ़ने तक बाहर नहीं आया।

ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जब घर के अंदर जाकर देखा तो परिवार के 2 सदस्य खून से लथपथ हालत में मिले। मृतकों की पहचान नैब सिंह, उनकी पत्नी इमरित कौर, बेटा दुष्यंत, बहू अमृत कौर निवासी गांव यारा (शाहाबाद) के रूप में हुई है। वहीं नैब सिंह का पोता केशव (13 साल) घायल है। नैब सिंह कुरुक्षेत्र में जज के रीडर थे। उनके बेटे दुष्यंत शाहाबाद कोर्ट में कार्यरत थे। वारदात के वक्त सभी अपने-अपने कमरों में सो रहे थे।

बहू व बेटे ने अस्पताल में तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार बीती रात को नैब सिंह पत्नी के साथ जहां घर के नीचे कमरे में सो रहे थे। वहीं बेटा-बहू और पोता ऊपर बने कमरे में थे। रविवार सुबह परिवार का कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं निकला। इस पर पड़ोसियों को अनहोनी का शक हुआ और सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। यहां नैब सिंह व उसकी पत्नी इमरित कौर की मौत हो चुकी थी, जबकि बेटे, बहू व पोते की सांस चल रही थी। उनको अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां बहू अमृत कौर की भी मौत हो गई। इसके कुछ देर बाद ही बेटे दुष्यंत ने भी दम तोड़ तोड़ दिया।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जा रही खंगाली

थाना शाहबाद के एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। घर पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे के पासवर्ड पता लगाए जा रहे हैं। फुटेज से महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें : दिल्ली कूच पर अड़े पंजाब के किसानों को हरियाणा पुलिस ने रोका