Jind Crime News पिता ने की अपनी दो मासूम बेटियों के साथ की क्रूरता

0
411
Jind Crime News

Jind Crime News पिता ने की अपनी दो मासूम बेटियों के साथ की क्रूरता

आज समाज डिजिटल, जींद

Jind Crime News बाप ने क्रूरता की सभी हदें लांघते हुए अपनी दो मासूम बेटियों के गुप्तागों के नीचे नुकीली चीज से जख्मी कर दिया। दोनों मासूम बालिकाओं को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बालिकाओं की मां ने ही अपने पति पर बेटियों के साथ क्रूरता करने का आरोप लगाया है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस मौके पर पहुंची

जानकारी के अनुसार बस अड्डे के निकट पुलिस चैंकिंग प्वाइंट पर गुरुवार को एक महिला अपनी तीन वर्षीय व दो वर्षीय बेटियों को लेकर पहुंची और वहां मौजूद लोगों को दोनों बेटियों के साथ उनके पिता द्वारा की गई इस क्रूरता के बारे में बताया। दोनों मासूम बच्चियों के गुप्तागों पर वार के निशान दिखाई दिए। (Jind Crime News)  दोनों बालिका दर्द से कहरा रही थी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला तथा दोनों बालिकाओं को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। इतना ही नहीं, उसके पति ने उसके साथ भी मारपीट की। फलहाल दोनों बालिकाओं को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ये बोले पुलिस अधिकारी

सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Jind Crime New)  सिविल लाइन थाने के जांच अधिकारी महेंद्र ने बताया कि दोनों बालिकाओं को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला की भाषा समझने में दिक्कत आ रही है। महिला से बातचीत करने के लिए महिला पुलिस अधिकारी को लगाया गया है। (Jind Crime News) फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Read Also :  खेल आत्मविश्वास बढ़ाते हैं : प्रो. राजबीर सिंह

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE