रोहतक शहर की सदस्यता अभियान बारे मीटिंग का आयोजन जिला रोहतक पार्टी कार्यालय में किया गया: Jannayak Janata Party Office

0
320
Jannayak Janata Party Office
Jannayak Janata Party Office

संजीव कौशिक, रोहतक:

Jannayak Janata Party Office: आज दिनांक 27/03/2022 को जननायक जनता पार्टी कार्यालय जिला शहर रोहतक की पार्टी के सदस्यता अभियान बारे मिटिंग रखी गई। मिटिंग की अध्यक्षता राजेश सैनी द्वारा की गई। मुख्यातिथि के तौर पर जिलाध्यक्ष रोहतक दलबीर भराण भी उपस्थिति रहे। जिलाध्यक्ष दलबीर भराण ने रोहतक शहर मे सदस्यता अभियान जो पार्टी का 13 मार्च से शुरू है जो आगमी 13 अप्रैल तक चलेगा, के बारे रोहतक शहर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। उन्होंने सभी पदाधिकारियों की एंव कार्यकर्ताओं की डयूटी लगाई जिससे सदस्यता अभियान को शहर मे मजबूती से किया जाए, और सगंठन मे नये सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या मे जोड़ा जा सके और रोहतक शहर मे पार्टी को और अधिक मजबूत किया जा सके।

Read Also:  शहीद भगत सिंह युवा छात्र मोर्चे के संगठन का किया विस्तार, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक अध्यक्ष: Maharishi Dayanand University

यह सदस्यता अभियान 13 अप्रैल तक चलेगा (Jannayak Janata Party Office)

Jannayak Janata Party Office
Jannayak Janata Party Office

पार्टी के सभी पदाधिकारी व सक्रिय सदस्य हर घर तक जाएंगे और पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए नए लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाएंगे। पार्टी को गांवों के साथ साथ अब शहरी क्षेत्रों में भी मजबूत बनाना है, अब पार्टी को शहरी क्षेत्रों में पूरा स्नेह मिल रहा है, युवाओं मे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और जननायक जनता पार्टी के प्रति भारी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है और वे भारी संख्या मे सदस्यता अभियान मे रूचि ले रहे है और सदस्य बन रहे है, जिससे पार्टी संगठन का और ज्यादा विस्तार होगा तथा पार्टी संगठन ज्यादा मजबूत होगा। सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व सक्रिय सदस्यों में पूरा जोश है। यह सदस्यता अभियान 13 अप्रैल तक चलेगा। रोहतक शहर के प्रधान राजेश सैनी ने कहा कि रोहतक शहर मे सदस्यता अभियान को मजबूती के साथ चलाया जा रहा है और भारी संख्या मे नये साथी पार्टी के साथ जूड़ रहे है। उन्होंने शहर के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की डयूटी लगाई कि हर वार्ड मे जाए और मिटींग करे और नये साथियों को पार्टी के साथ शहर मे जोड़कर संगठन को मजबूत करने का काम करे और सदस्यता अभियान को मजबूती के साथ चलाने का काम करे।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगे (Jannayak Janata Party)

उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह भी आह्वान किया कि पार्टी को शहर में मजबूत करे। उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल तक पार्टी सदस्यता अभियान चलाएगी। जिसमें प्रदेश भर में नए कार्यकर्ता साथियों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम किया जा रहा है। रोहतक ने हमेशा पार्टी द्वारा लगाई गई हर जिम्मेवारी को बखूबी निभाया है और मुझे पूरा विश्वास है कि सभी शहर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाएंगे और संगठन को और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को और मजबूत करने का काम करेंगे। प्रवक्ता जिला रोहतक एडवोकेट अजय कुमार इंदौरा ने बताया कि मीटिंग में निम्नलिखित सरोज यादव, भीम कुंडू,जतिन वालिया, डाँ जतिन, राजेश राठी, आजाद देशवाल, अमित सिंधु, नरेंद्र फोगाट, अक्षय मकड़ोली, सूनीत राणा, प्रविण भुटानी, मोनू परूथी, मनजीत सहारण, गोरव लोहट, जितेंद्र दहिया, अशोक कुमार, हितेश भारद्वाज, हरिश मलिक, पंकज राणा, मंजीत आदि मौजूद थे.

Read Also:  दिव्यांग तैराकों का जोश और जूनून देख तालियों में गूंज उठा तरणताल: 21st National Championship

Read Also: पर्यावरण संरक्षण का उपहार है,सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन कॉलेज प्रांगण में स्वच्छता का कार्य चलाया गया: Cleanliness Work In College Premises

Connect With Us : Twitter

SHARE