Jannayak Janata Party: रणदीप कौल ने जिलाध्यक्ष बनने पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार जताया

0
230
पमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का रणदीप कौल जिलाध्यक्ष नियुक्त करने पर पुष्प गु‘छ देकर धन्यवाद करते हुए।
पमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का रणदीप कौल जिलाध्यक्ष नियुक्त करने पर पुष्प गु‘छ देकर धन्यवाद करते हुए।
  • जजपा की नीतियों से अवगत करवाकर हर वर्ग को जोड़ेंगे जजपा से : रणदीप कौल

Aaj Samaj, (आज समाज),Jannayak Janata Party,मनोज वर्मा,कैथल:

जननायक जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रणदीप कौल ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त करने पर पुष्प गु‘छ देकर आभार जताते हुए धन्यवाद किया।

रणदीप कौल ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को विश्वास दिलाया कि जजपा को जिले में मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाऐगी, हर वर्ग को साथ लेकर चलते हुए जजपा से जोड़ा जाऐगा। इस दौरान रणदीप कौल के साथ भारी संख्या में जजपा के पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद थे।

उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवनियुक्त जजपा जिलाध्यक्ष रणदीप कौल ने कहा कि जजपा प्रमुख डा. अजय सिंह चौटाला, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह के कुशल नेतृत्व में समूचे जिले में जजपा की विकासकारी नीतियों से जन-जन को अवगत करवाकर हर वर्ग के लोगों को जजपा से जोड़ा जाऐगा।

जजपा में ही प्रदेश की जनता के हित पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि ताऊ देवी लाल के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला गठबंधन सरकार में दिन रात प्रदेशवासियों के उत्थान व कल्याण के लिए नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने के साथ जनहितैषी योजनाएं लागू कर रहे है।

जिसका हर वर्ग को पूरा लाभ मिल रहा है। रणदीप कौल ने कहा कि चुनाव के दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा जनहित में किए गए वादों को लगातार प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री हरियाणा की जनता के स‘चे सेवक है, जिनके मार्गदर्शन में जजपा पूरे प्रदेश में दिनोंदिन मजबूत व सशक्त हो रही है। इस मौके पर उनके साथ भारी संख्या में जजपा पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :Legally Speking: मां-बाप से अलग रहने के लिए पत्नी करती है प्रताड़ित तो पति ले सकता है तलाक,खबरें पूरी पढ़े विस्तार से

यह भी पढ़ें : Legally News: महाराष्ट्र के शिंदे बनाम उद्धव विवाद पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला, कोर्ट के फ़ैसले से पहले महाराष्ट्र में बढ़ी सियासी हलचल

Connect With  Us: Twitter Facebook

SHARE