जन सेवा दल ने संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया

0
242
जन सेवा दल ने संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया
जन सेवा दल ने संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया
आज समाज डिजिटल, पानीपत:

पानीपत। सरकारी अस्पताल के जन सेवा दल के कार्यालय में संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया गया और जन सेवा दल के सचिव चमन लाल गुलाटी ने जन सेवा दल के वरिष्ठ सदस्य 71 वर्षीय ओपी सिंधवानी को सम्मानित किया। अमन शांति तथा मानव कल्याण पर सभी वक्ताओं ने प्रकाश डाला। जन सेवा दल के सचिव चमन लाल गुलाटी ने कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति में जियो और जीने दो का पाठ विश्व मानव को पढ़ाया गया है। सारे विश्व को एक परिवार माना गया है। उन्होंने कहा कि संसार के सभी धर्मों में मानवता को सर्वोपरि माना गया है।

 

 

 

जन सेवा दल ने संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया
जन सेवा दल ने संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया

 

नर सेवा ही नारायण सेवा है के सिद्धांत पर काम करता है जन सेवा दल

इसी के दृष्टिगत जन सेवा दल नर सेवा ही नारायण सेवा है के सिद्धांत पर चलते हुए दिन रात काम करता है। जन सेवा दल जिला स्तरीय राजकीय अस्पताल में मरीजों के लिए जलपान भोजन व दूध की व्यवस्था करता है, 250 परिवारों को प्रति महीने निशुल्क राशन वितरित करता है, इसके अलावा प्रतिदिन 100 मरीजों को दवाई  निशुल्क दी जाती है। यही नहीं लावारिस शवों का अंतिम संस्कार भी करवाता है और नेत्रदान करवाने मे भी पूर्ण सहयोग देता है। इस अवसर पर प्रधान किशनलाल ने बताया कि जन सेवा दल निस्वार्थ भाव से गरीब बेसहारा व्यक्तियों को निशुल्क एमआरआई, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध करवाता है।

 

 

ये भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में चौटाला दोषी करार, 26 को सजा पर होगी बहस

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल

SHARE