Jan Samvad Program : करनाल में कई जगहों पर रविवार को आयोजित होंगे मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम,सुनेंगे जनसमस्याएं

0
116
मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम
मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम
  • कार्यक्रम से पूर्व डीसी अनीश यादव और एसपी शशांक कुमार सावन ने किया सभी जगहों का किया दौरा

Aaj Samaj (आज समाज), Jan Samvad Program, करनाल, 5 नवंबर, इशिका ठाकुर : 
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को करनाल की जनता से जनसंवाद के माध्यम से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री करनाल के वार्ड नंबर-10 में सेक्टर-13 स्थित कम्यूनिटी सेंटर, गांव रतनगढ़, वार्ड नम्बर 20 के गांव उचाना व वार्ड नंबर-19 में रामनगर के चार खंम्बा चौक के नजदीक जनसंवाद करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल की जनता से जुड़ी समस्याएं सुनेंगे और उनका मौके पर निवारण करेंगे।

वही कार्यक्रम से पूर्व शनिवार को करनाल के उपायुक्त अनीश यादव व पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने जगहों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी अनीश यादव ने कहा कि सेक्टर-13 के कम्यूनिटी सेंटर में जन संवाद कार्यक्रम सुबह 10 बजे आयोजित होगा, इसके साथ-साथ गांव रतनगढ़ में होने वाला जनसंवाद दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा।

इसी प्रकार दोपहर बाद सायं 3 बजे वार्ड नम्बर 20 के गांव उचाना में तथा सायं 5 बजे वार्ड नम्बर 19 के रामनगर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी जन संवाद कार्यक्रमों में जिला के सभी विभागों से जुड़े आला अधिकारी शामिल होंगे। एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि आमजन को जनसंवाद कार्यक्रम तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस व्यवस्था के आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था होगी।

*करनाल ही नहीं प्रदेशभर में जनसंवाद के माध्यम से जन समस्याओं का निवारण कर रहे मुख्यमंत्री*

डीसी अनीश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल ही नहीं प्रदेशभर में जनसंवाद के माध्यम से जन समस्याओं का निवारण कर रहे हैं। करनाल क्योंकि उनका खुद का विधानसभा क्षेत्र है, ऐसे में मुख्यमंत्री यहां हर वार्ड में जनसंवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को दो जगह जनसंवाद कार्यक्रम हो रहा है। डीसी अनीश यादव ने कहा कि इस जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर सभी विभागों के आला अधिकारियों को समय पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी, पार्षद वीर विक्रम कुमार, भाजपा नेता विकास कथूरिया, गुलशन नारंग, शशि पांधी, महेन्द्र शर्मा, अशोक ढिंगड़ा सहित प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : MLA Dr. Abhay Singh Yadav : दौंगड़ा अहीर की रैली को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से किया जनसंपर्क

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 5 November 2023: आज इन राशि का युवाओं की रहेगी मौज, जाने अपना दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें : Antyodaya Mahasammelan Karnal : करनाल पहुंचने पर गृह मंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत