यमुनानगर : जमुना आटो इंडस्ट्रीज ने जन कल्याण समिति को भेंट की एम्बुलेंस वैन

0
468

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि आज उनके जगाधरी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होनें जमुना आटो इंडस्ट्रीज यमुनानगर के सौजन्य से जन कल्याण समिति प्रतापनगर को एक एंबुलेंस वैन निशुल्क भेंट की गई। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने निशुल्क एंबुलेंस वैन प्रदान करने के लिए जमुना आटो इंडस्ट्रीज के स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह जौहर व सरदार रणदीप सिंह जौहर की प्रशंसा करते हुए बताया कि अगर इसी प्रकार से समाज के सक्षम लोग मदद करने के लिए आगे आए तो बहुत सी समस्याओं का समाधान आसानी से हो जाएगी। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि जन कल्याण समिति प्रतापनगर बहुत वर्षों से जन कल्याण के कार्य निस्वार्थ भाव से कर रही है। समिति द्वारा किए गए कार्यों से आमजन व गरीब जनों को बहुत सुविधाएं निशुल्क प्राप्त हो रही है। उन्हीं की सेवाओं को देखते हुए आज समिति को जमुना आटो इंडस्ट्रीज के सौजन्य से निशुल्क एंबुलेंस प्रदान की गई है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को एंबुलेंस की सुविधा प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर भाजपा नेता निशचल चौधरी, भाजपा मंडल महामंत्री विजय सिंगला, जन कल्याण समिति प्रतापनगर चेयरमैन संदीप गुप्ता, समिति के वाइस चेरमेन पवन गुप्ता, प्रधान राजेश कश्यप, प्रबंधक मधुकर चौहान, कोषाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, उप प्रधान जय कुमार रोहिल्ला, महासचिव संजीव चनालिया, प्रेस सचिव सुशील चौधरी, सेवा प्रमुख वरुण गोयल, प्रचार सचिव गगन ग्रोवर सचिव मनोज सिंगला, असलम खान, अमन बिंद्रा व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहे।

SHARE