Jammu Division News : जम्मू के राजौरी में गोलीबारी में दो युवकों की मौत, तनाव

0
329
Jammu Division News
जम्मू के राजौरी में गोलीबारी में दो युवकों की मौत, तनाव
  • एक युवक के घायल होने की भी सूचना

आज समाज डिजिटल, श्रीनगर, (Jammu Division News) : जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के राजौरी जिले में रहस्यमय तरीके से चली गोली में दो स्थानीय युवकों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार मृतकों की पहचान शलिंदर कुमार और कमल कुमार के रूप में हुई है।  दोनों राजौरी के रहने वाले थे। कहा जा रहा है कि युवक सेना के शिविर के पास संदिग्ध तरीके से घूम रहे थे, जिसे देखते हुए सेना द्वारा चलाई गई गोली में युवकों की मौत हुई है। एक युवक के घायल होने की भी सूचना है।

मौत के कारण की अभी नहीं की गई आधिकारिक पुष्टि

यह भी कहा गया है कि अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली चलाई है जिससे दोनों युवक मारे गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शव राजौरी के अल्फा टीसीपी क्षेत्र से बरामद किए गए हैं। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों द्वारा राजौरी-जम्मू राजमार्ग को अवरुद्ध करने के बाद इलाके में तनाव है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है।

सेना के संतरी पर गोली चलाने का आरोप

शुरुआती जांच के अनुसार सेना के एक संतरी ने आज सुबह करीब 6.15 बजे कथित तौर पर फायरिंग की। अधिकारियों के अनुसार पीड़ित सेना के साथ कथित तौर पर कुलियों के रूप में काम कर रहे थे। दोनों युवक जब सैन्य शिविर के अल्फा गेट के पास आ रहे थे, इसी दौरान उन पर फायरिंग की गई।

10-10 लाख रुपए मुआवजे की मांग

प्रदर्शनकारी मृतकों के परिवार के लिए 10-10 लाख का मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। इसी के साथ वे मृतकों के परिवालों के लिए के लिए नौकरी, बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा के साथ ही मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

राजौरी के मुरादपुर में बुधवार को भी संदिग्ध दिखने पर सेना और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया था कि सुबह करीब पांच बजे कंधे पर बैग लटकाए दो अज्ञात लोग उनके परिसर में घुसकर दरवाजा खोलने के लिए कहने लगे। उन्होंने आसपास के लोगों को फोन कर शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों अजनबी फरार हो गए। तलाशी अभियान के दौरान हालांकि कुछ बरामद नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें:  चीन के मंसूबों को विफल करने में भारतीय सेना सक्षम : नरवणे

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE