जरखड़ हॉकी एकेडमी राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में लेगी भाग

0
353

दिनेश मौदगिल, लुधियाना:
जरखड़ हॉकी एकेडमी ने अपने नए सेशन की शुरुआत कर दी है। जिसमें ज्यादातर स्थानीय बच्चे ही ट्रेनिंग ले रहे हैं। जरखड़ हॉकी एकेडमी अगले महीने हॉकी इंडिया द्वारा करवाई जा रही सब जूनियर और एकेडमी सदस्यों की राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप, जो भोपाल के मध्य प्रदेश में हो रही है। उसने हिस्सा लेगी। जिसकी तैयारियों को देखते हुए जरखड़ हॉकी एकेडमी ने इस सेशन की नई वर्दी भी प्रबंधकों ने रिलीज कर दी है। एक समागम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सियासी सचिव संदीप संधू ने जरखड़ हॉकी एकेडमी के नए सेशन की वर्दी रिलीज की। इस अवसर पर 70 बच्चों को स्पोर्ट्स किट बांटी गई। इस अवसर पर जरखड़ हॉकी एकेडमी के चेयरमैन नरेंद्रपाल सिंह सिद्दू, एडवोकेट हरकमल सिंह ने मुख्य मेहमान संदीप संधू का विशेष धन्यवाद किया। समारोह में एकेडमी के डायरेक्टर जगरूप सिंह जरखड़, प्रो. राजिंदर सिंह, बलविंदर सिंह महमूदपुरा, इंस्पेक्टर बलवीर सिंह, तेजेंद्र सिंह, कोच गुरसतिंदर सिंह परगट, संदीप सिंह, सर्वजीत सिंह आदि विशेष तौर पर शामिल हुए।

SHARE