जगाधरी : तिरंगा है देश की शान, इसकी खातिर देंगे जान : योगेश सेठी

0
393
happy tricolor day
happy tricolor day

आज समाज डिजिटल, जगाधरी :

साथी हाथ बढ़ाना संस्था हरियाणा स्टेट के चेयरमैन योगेश सेठी योगी एवं प्रदेश महासचिव इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में आज शहर जगाधरी कार्यालय मे तिरंगा दिवस तिरंगा लहरा कर मनाया गया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन योगेश सेठी योगी ने सभी देशवासियों को तिरंगा दिवस की बधाई दी। सेठी ने कहा कि आज के दिन 22 जुलाई, 1947 को भारत देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को मान्यता प्राप्त हुई थी। उन्होंने तिरंगे के सम्मान में दो लाइन ने बोलते हुए कहा , खूब बहती है अमन की गंगा बहने, दो मत फैलाओ देश में दंगा रहने दो, लाल हरे रंग में ना बांटो हमको , मेरी छत पर एक तिरंगा रहने दो। आज का दिन हर भारतवासी के लिए बड़े ही गर्व और गौरव का दिन है प्रत्येक भारतीय नागरिक को आदेश की आन बान और शान के प्रतीक तिरंगे का सम्मान करना चाहिए और बच्चों को भी इसकी गरिमा और तिरंगा दिवस की विशेषता के बारे में बताना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी अभी तिरंगे का सम्मान करती रहे।

केसरिया सफेद और हरे रंग से बना हमारा तिरंगा हमें एकता सद्भावना देश के प्रति समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक है सबसे सुंदर सबसे प्यारा विश्व विजय तिरंगा हमारा हमारे देश में विभिन्न जातियों और धर्मों के सभी लोग तिरंगे की मयार्दा को समझते हैं। और इसका सम्मान भी करते हैं। योगी सेठी ने कहा कि हमें अपने देश के प्रति कोई भी ऐसा घृणित एवं कलंकित कार्य नहीं करना चाहिए जिससे हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान हो और भारत देश की जो विश्व में छवि है उसको नुकसान पहुंचे हमारे देश की सीमाओं पर तिरंगा हवाओं के झोंकों से नहीं बल्कि सरहद पर भारत मां के वीर सपूत अपनी भारत मां की रक्षा के लिए जो प्रतिबद्ध है। उनकी सांसो से लहराता है हम बहुत ही भाग्यशाली भारतीय नागरिक हैं। जिन्हें भारत जैसी धरती पर जन्म मिला और तिरंगा लहराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ आज हम सभी तिरंगा दिवस पर शपथ और संकल्प लेते हैं कि हम अपने देश की शान तिरंगे का सम्मान जीवन के आखिरी सांस तक करेंगे और इस की गरिमा बनाए रखते हुए यह प्रतिज्ञा करते हैं इस पर कभी आंच नहीं आने देंगे। इस मौके पर इंदिरा कालोनी वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान ओमप्रकाश सेठी, हरि कृष्ण जोहर, राज चड्ढा , रंजीत कपूर, राजेश कुमार, करनैल सिंह, दिलीप, आदि मौजूद रहे।

SHARE