जाफना सांस्कृतिक केंद्र के लिए श्रीलंका ने जताया भारत का आभार, जानिए क्या कहा

0
380
Jaffna Cultural Center Sri Lanka
श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के गवर्नर जीवन त्यागराज त्यागराज

आज समाज डिजिटल, Jaffna Cultural Center Sri Lanka : श्रीलंका के तमिल बहुल जाफना में भारत सरकार के सहयोग से जाफना सांस्कृतिक केंद्र बनकर तैयार हो गया है।  शनिवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने सांस्कृति केंद्र का उद्घाटन किया।

इस दौरान भारत के सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान यह सांस्कृतिक केंद्र जाफना के लोगों को समर्पित किया गया। वहीं श्रीलंका ने जाफना सांस्कृतिक केंद्र के लिए भारत का आभार जताया है।  श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के गवर्नर जीवन त्यागराज त्यागराज ने शनिवार को कहा कि श्रीलंका जाफना सांस्कृतिक केंद्र के लिए भारत सरकार और वहां के लोगों का आभारी है। “हम इस बंदोबस्ती के लिए सरकार और भारत के लोगों के आभारी हैं। (Sri Lanka Gratitude India)

यह कला की दुनिया तक पहुंचता है और जोड़ता है, ”त्यागराजा ने भारत सरकार के अनुदान से निर्मित जाफना सांस्कृतिक केंद्र के उद्धघाटन कार्यक्रम में कहा कि यह   केंद्र नई दिल्ली और कोलंबो के बीच बढ़ते द्विपक्षीय और विकासात्मक संबंधों के प्रतीक के रूप में  जाना जाएगा होगा।

PM Modi ने 2015 में किया था शिलान्यास

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसे एक महत्वपूर्ण पहल बताया है। पीएम मोदी ने कहा है कि यह सांस्कृतिक केंद्र देानों देशों के बीच घनिष्ठ संबंध को दर्शाता है। जाफना सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2015 में किया था। यह सांस्कृतिक केंद्र दोनों देशों के मजबूत संबंधों को शानदार उदाहरण है।

गृहयुद्ध से प्रभावित रहे श्रीलंका के उत्तरी प्रांत जाफना में सांस्कृतिक बुनियादी ढांचे का विस्तार करने के उद्देश्य से यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। जाफना सांस्कृतिक केंद्र में एक सार्वजनिक चौक, जिसे रंगभूमि मंच के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा दो मंजिलों का एक संग्रहालय, 600 से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता वाला थिएटर, एक सभागार और एक 11 मंजिला शिक्षण टॉवर भी है।

ये भी पढ़ें : भूटान के 5 सिविल सेवकों ने भारत में लिया भारतीय राजस्व सेवा का प्रशिक्षण  

ये भी पढ़ें : Tecno Pop 7 Pro बहुत जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानिए क्या कुछ खास मिलेगा इस फोन में

ये भी पढ़ें : लाखों दर्शकों का इंतजार खत्म, आज फाइनल होगा Bigg Boss 16  का विनर, जानिए कौन पहुंचा टॉप 5 में, किसके चांस है सबसे ज्यादा

ये भी पढ़ें : Upcoming Phones In February 2023 : फरवरी 2023 में लॉन्च होंगे ये बेस्ट स्मार्टफोन, जानिए लॉन्चिंग डेट से लेकर मुख्य फीचर

ये भी पढ़ें : WhatsApp पर भेज सकेंगे HD फोटोज, आ रहा ये शानदार फीचर

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE