Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडिज ने किए माता वैष्णो देवी के दर्शन

0
514
Jacqueline Fernandez
जैकलीन फर्नांडिज ने किए माता वैष्णो देवी के दर्शन

आज समाज डिजिटल, (Jacqueline Fernandez): बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज कल माता वैष्णो देवी पहुंची। दरबार में एक्ट्रेस ने माथा टेका और मां का आशीर्वाद लिया। काफी टाइम से जैकलीन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बजाय निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।
वर्ष 2022 में एक्ट्रेस के लिए कुछ खास नहीं रहा। बीते साल वह ठग सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसने की वजह से चर्चा में रही।

यह भी पढ़ें – Pathaan Trailer Date: दीपिका-शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ के ट्रेलर की रिलीज से उठा पर्दा, इन दिन दिखेगी झलक

जींस, व्हाइट स्वेटर और शूज में आईं नजर

Jacqueline Fernandez
जींस, व्हाइट स्वेटर और शूज में आईं नजर

अभिनेत्री माता वैष्णो देवी के दौरे के दौरान जींस, व्हाइट स्वेटर और शूज में नजर आईं । इसी के साथ उनके गले में माता की चुन्नी व माथे पर लाल टीका लगा था। तस्वीरों में जैकलीन कुछ लोगों के साथ सेल्फी के लिए पोज भी देती नजर आ रही हैं। बॉलीवुड के कई फेमस सितारे हैं जो मां के बहुत बड़े भक्त हैं। जैकलीन से पहले बीते साल शाह रुख खान ने भी मां के दर्न किए थे।

अभिनेत्री ने अपने दौरे कही यह बात

Jacqueline Fernandez
अभिनेत्री ने अपने दौरे कही यह बात

अभिनेत्री ने माता के दरबार के सफर बेहद बताया। उन्होंने कहा, माता वैष्णो देवी का दौरान बिल्कुल शांतिपूर्ण रहा। जैकलीन के मुताबिक वह वहां दूसरी बार गईं और आगे भी माता के दरबार में आती रहेंगी।

अब तक कई सितारे कर चुके हैं। वैष्णो देवी के भव्य मंदिर के दर्शन

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बर्थ डे पर अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची थीं। वहीं साल 2021 में बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर भी माता के दर्शन करने पहुंचे थे। राजकुमार राव और पत्रलेखा भी मां वैष्णो देवी के भव्य मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। शिल्पा शेट्टी ने भी साल 2021 में माता के दरबार में मत्था टेका था।

यह भी पढ़ें – Rani Chatterjee Vs Poonam Dubey: पूनम का बिकिनी अवतार देख चिढ़ी रानी, साड़ी में पोज देकर दिया जवाब

Connect With Us: Twitter Facebook 

 

SHARE