Firing On LOC Between India-Pakistan Army, (आज समाज), श्रीनगर: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में संघर्षविराम उल्लंघन का मामला सामने आया है। सैन्य सूत्रों के अनुसार पड़ोसी मुल्क की ओर से लगभग एक घंटे तक नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर फायरिंग की गई है। घटना 20 सितंबर शाम को कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर की है और भारत की ओर से भी इसका जवाब दिया गया। दोनों ओर से छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। हालांकि सेना के सूत्रों ने सीजफायर उल्लंघन से इनकार किया है।
यह भी पढ़ें : Rajnath Singh: सीमा पर लड़े युद्ध से नहीं, लोगों के संकल्प व एकजुटता से तय होती है देश की सुरक्षा
शनिवार शाम लगभग 6:15 बजे हुई फायरिंग
सेना के सूत्रों ने बताया है कि पिछले कल यानी शनिवार शाम लगभग 6:15 बजे फायरिंग की वारदात शुरू हुई और लगभग एक घंटे तक यह रुक-रुक कर चलती रही। इसके बाद गोलीबारी बंद हो गई। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सेना ने अब तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ा था तनाव
बता दें कि अप्रैल में पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था कि और उस घटना के बाद यह गोलीबारी हुई है। आतंकियों ने पहलगाम में 26 निहत्थे लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद प्रतिशोध में भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई को पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए आॅपरेशन सिंदूर शुरू किया था। चार दिन चले इस संघर्ष का अंत दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम समझौते के साथ हुआ।
पाकिस्तान में कई एयरबेस व 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए
भारत-पाक के बीच 7 से 10 मई तक चले संघर्ष के दौरान भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में कई एयरबेस और नौ आतंकी लॉन्च पैड नष्ट कर दिया थे। भारत को इस दौरान कोई खास नुकसान नहीं हुआ। दोनों देशों के बीच आखिरी बार 10 मई, 2025 को संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ था। पांच अगस्त को, दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम उल्लंघन की कुछ खबरें सामने आईं।
पाक की ओर से बिना किसी उकसावे के नहीं हुई ताजा गोलीबारी
भारतीय सेना ने ताजा घटना को लेकर पाकिस्तान द्वारा किसी भी संघर्ष विराम उल्लंघन से इनकार किया। सेना ने एक बयान में कहा कि पड़ोसी देश की ओर से बिना किसी उकसावे के कोई गोलीबारी नहीं हुई। बयान में कहा गया है कि पूंछ इलाके में संघर्ष विराम उल्लंघन के बारे में कुछ मीडिया रिपोर्टें आई हैं और स्पष्ट किया जाता है कि नियंत्रण रेखा पर कोई संघर्ष विराम उल्लंघन नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें : J&K Encounter: उधमपुर में मुठभेड़, सेना का एक जवान शहीद, तलाशी अभियान जारी