ITV Foundation Food Bank ‘Neither Corona nor Lets Die Hungry’ Campaign: आईटीवी फाउंडेशन फूड बैंक ‘न कोरोना न भूख से मरने देंगे’ अभियान

0
225

चंडीगढ़। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बाद देशभर में लागू लॉकडाउन के कारण चंडीगढ़ के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी कई जगह लोग फंसे गए हैं। इनमें से कई गरीब लोग खासकर जो सुबह से शाम तक कमाकर खाते हैं उन्हें ज्यादा दिक्कत हो रही थी। इसी को देखते हुए आईटीवी फाउंडेशन फूड बैंक ने  ‘न कोरोना न भूख से मरने देंगे’ अभियान शुरू किया है और इससे प्रेरित होकर शहर के अलावा अन्य राज्यों में भी समाजसेवी व अन्य लोग इस मुहिम से जुड़कर जरूरतमंद लोगों को शुरू से जरूरत की चीजें मुहैया करवा रहे हैं। शहर में मजदूरी करने के लिए बाहर से आए लोगों, दिव्यांगों के अलावा अन्य लोगों को सुबह शाम न सिर्फ भोजन की व्यवस्था की जा रही है, बल्कि अन्य जरूरत के सामान भी वितरित किए जा रहे हैं। आईटीवी फाउंडेशन के साथ जुडकर माता उमारानी कंसल गौ सेवा सदन पिंजौर के संस्थापक रवि प्रकाश कांसल ने भी काफी आगे बढ़ चढ़कर कर लोगों की सेवा और मदद कर रहे हैं। कांसल ने बकायदा खुद ही मोर्चा संभालते हुए टांसपोर्ट एरिया और इसके आसपास के लोगों को लगातार खाना खिलाते आ रहे हैं। इस प्रकार से आईटीवी फाउंडेशन की ओर से छेड़ी गई मुहिम जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस दौरान उन्हें आशु गर्ग रोशन लाल अग्रवाल, अजय कंसल, सुनील कंसल  और इंडस्ट्रियल एरिया के एसएचओ जसबीर सिंह सहित उनकी टीम शामिल रहे।

जरूरतमंदों के लिए मिसाल बन गए हैं विशु
पंजाबी ढाबे के मालिक प्रवीन दुग्गल उर्फ विशु भी आईटीवी फाउंडेशन की मुहिम को जोरदार तरीके से समर्थन देकर जरूरतमंद लोगों के लिए मिसाल बन गए हैं। विशु कभी जरूरतमंद लोगों के लिए पका पकाया खाना वितरित कर रहे हैं तो कभी कपड़े तो कभी वह उन्हें फल सब्जियां वितरित करते देखे जाते हैं। इस प्रकार से पिछले 24 मार्च से  विशु समाज सेवा में लगे हुए हैं। वह इसका पूरा श्रेय आईटीवी फाउंडेशन की मुहिम को दे रहे हैं।
मदद के लिए आगे आएं लोग : संजय चौबे
शिवानन्द चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने गुरुवार को लगातार 28वें दिन संकट की इस घड़ी में जरूरतमन्द लोगो के बीच जाकर उनको  साबुन, बिस्कुट तथा अन्य जरुरी सामान वितरित किया। ट्रस्ट के चेयरमैन तथा राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन चंडीगढ़ यूनिट के महासचिव संजय कुमार चौबे और ट्रस्ट की सचिव सरोज चौबे ने कहा, हम अपनी हैसियत के अनुसार लोगों की सेवा करने की कोशिश कर रहे हैं। सरोज चौबे ने सभी लोगों ो प्रार्थना की है कि अपने हैसियत के अनुसार लोगों की मदद करें और साथ ही साथ सोशल डिस्टेंस बनाने और सरकार तथा प्रशासन द्वारा दी गई हिदायतों को पालन करें। ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने सहयोग करने के लिए अजय शुक्ल, यूनिवर्सल आर्ट एंड कल्चर वेलफेयर सोसाइटी मोहाली तथा सुरेश कुमार का आभार व्यक्त किया।

SHARE