क्या अस्पताल में भर्ती हैं मिथुन चक्रवर्ती? आइए जानते हैं वायरल तस्वीर के बारे में

0
521
क्या अस्पताल में भर्ती हैं मिथुन चक्रवर्ती? आइए जानते हैं वायरल तस्वीर के बारे में
क्या अस्पताल में भर्ती हैं मिथुन चक्रवर्ती? आइए जानते हैं वायरल तस्वीर के बारे में

आज समाज डिजिटल, मुंबई: 
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमे मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए है। हालांकि इस पर अभी तक कोई भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

क्या अस्पताल में भर्ती हैं मिथुन चक्रवर्ती? आइए जानते हैं वायरल तस्वीर के बारे में
क्या अस्पताल में भर्ती हैं मिथुन चक्रवर्ती? आइए जानते हैं वायरल तस्वीर के बारे में

डॉ. अनुपम हाजरा ने शेयर की तस्वीर

इस तस्वीर को बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अनुपम हाजरा ने तस्वीर शेयर कर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की। मिथुन के प्रबंधक ने पुष्टि की है कि मिथुन चक्रवर्ती को वास्तव में पेट में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्हें देखा गया है। खबरों की मानें तो उनको पेट में बहुत ज्यादा दर्द, बुखार और कुछ लक्षण नजर आ रहे थे। हालांकि अब वह उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनका बेटा महाअक्षय चक्रवर्ती बताया है कि अब वह अब ठीक हैं। बेटे मिमोह ने बताया कि पिता (अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती) को किडनी में स्टोन (पथरी) है। इस वजह उनको पेट में तेज दर्द उठा। उन्हें इसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया और अब वह डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं और फिट एंड फाइन हैं।

‘द कश्मीर फाइल्स’ में नजर आए

क्या अस्पताल में भर्ती हैं मिथुन चक्रवर्ती? आइए जानते हैं वायरल तस्वीर के बारे में
क्या अस्पताल में भर्ती हैं मिथुन चक्रवर्ती? आइए जानते हैं वायरल तस्वीर के बारे में

मिथुन चक्रवर्ती को आखिरी बार विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा अभिनीत ‘द कश्मीर फाइल्स’ में नजर आए थे। दिग्गज अभिनेता को फिल्म में उनके कठिन प्रदर्शन के लिए सराहा गया था।

बंगाली फिल्म ‘प्रोजापोटी’ में दिखाई देंगे

अभिनेता अगली बार आने वाली फिल्म ‘प्रोजापोटी’ नाम की एक बंगाली फिल्म में दिखाई देंगे। मिथुन एक्टिंग के अलावा देश की राजनीति का भी सक्रिय हिस्सा हैं। अभिनेता सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।

ये भी पढ़ें : इरफान खान की फिल्म ‘अपनों से बेवफाई’ जल्द ही होगी रिलीज

ये भी पढ़ें : तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम पर पर्ल व्हाइट सैटिन ड्रेस की कई तस्वीरें शेयर कीं

ये भी पढ़ें : ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में शिल्पा शेट्टी की एंट्री

ये भी पढ़ें : रकुल प्रीत सिंह ने दिखाया अपना गॉर्जियस अवतार, फैंस के उड़े होश

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE