International Yoga Day 2023: दुनिया में मना योग दिवस, जानें इतिहास और इस बार की थीम

0
306
International Yoga Day 2023
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : दुनिया में मनाया जा रहा योग दिवस, जानें इतिहास और थीम

Aaj Samaj (आज समाज), International Yoga Day 2023, नई दिल्ली: देश व दुनिया भर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष योग दिवस का थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ रखा गया है। वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है- धरती ही परिवार है। इस थीम का उद्देश्य धरती पर सभी लोगों को एक परिवार के रूप में स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाना चाहिए। पीएम मोदी अमेरिका दौरे पर हैं और वहीं से उन्होंने देशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। भारत में थल व जल से लेकर आकाश तक योग दिवस मनाया गया। सुरक्षा बलों ने सीमाओं पर तो नौसेना ने विमान वाहक पोत व वायु सेना ने हवा में भी योग दिवस मनाया।

  • 2014 में पीएम मोदी के आह्वान पर दिवस मनाने की शुरुआत हुई
  • इस वर्ष विश्वभर में 9वां विश्व योग दिवस 2023 मनाया जा रहा

अमित शाह नई दिल्ली में ही योग दिवस समारोह में शामिल हुए

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में योग दिवस समारोह में शामिल हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोच्चि में नौसेना के विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर योग कार्यक्रम में शिरकत की। पीएम मोदी भारतीय समयानुसार आज शाम को न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में भाग लेंगे। अमेरिका में जब दिन होता है तो भारत में रात होती है। यहां रात होगी तो वहां दिन होगा इसलिए यूएन हेडक्वार्टर में यहां के हिसाब से शाम लेकिन वहां दिन होगा।

हमारी संस्कृति को स्वीकार कर रही दुनिया : राजनाथ

राजनाथ सिंह ने कहा कि आज केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। एक राष्ट्र, एक संस्कृति के रूप में यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि विश्व अब हमारी संस्कृति को स्वीकार कर रहा है और इसे अपना रहा है। रजनाथ ने कोच्चि में भारतीय नौसेना के विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर योग कार्यक्रम में शिरकत की।

International Yoga Day 2023
अरुणाचल प्रदेश में तैनात सेना के जवान योग करते हुए

आज 190 से अधिक देश मना रहे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त महासभा में 27 सितंबर 2014 को पूरे विश्व से योग दिवस को मनाने का आह्वान किया। इसके बाद इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरूआत साल 2015 से हुई। 21 जून 2015 को पहली बार पूरे विश्व में योग दिवस मनाया गया। आज 190 से अधिक देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं।

सेना ने पुंछ, राजौरी, डोडा,और किश्तवाड़ में योग किया

भारतीय सेना ने जम्मू संभाग के पुंछ, राजौरी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी और जम्मू जिलों में विभिन्न स्थानों पर योग सत्र का आयोजन किया। जवानों ने तन-मन को स्वस्थ रखने में अत्यंत कारगर योग को पूरी तल्लीनता के साथ किया।

योग और ध्यान के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना मकसद

दुनिया भर में योग और ध्यान के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्वभर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया जा रहा है। इस वर्ष योग दिवस 2023 की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ रखी गई है।

जम्मू और कश्मीर में एक डॉग ने उदमपुर में लोगों के साथ योग किया। अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में तैनात सेना के जवानों ने भी योग किया। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के फूलबाड़ी में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने योग किया।

यह भी पढ़ें :  

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE