International Saraswati Mahotsav From Tomorrow तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव कल से

0
836
International Saraswati Mahotsav From Tomorrow

International Saraswati Mahotsav From Tomorrow तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव कल से

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:

International Saraswati Mahotsav From Tomorrow : हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड द्वारा अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2022 का आयोजन 3 फरवरी से 5 फरवरी 2022 तक किया जाएगा। इस महोत्सव के तहत 3 फरवरी को आदिबद्री यमुनानगर में, 4 फरवरी को चण्डीगढ़ में तथा 5 फरवरी को कैथल व पिहोवा में कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे।

शिक्षामंत्री होंगे मुख्य अतिथि 

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि अंतर्राष्टद्द्रीय सरस्वती महोत्सव के  उपलक्ष में 3 फरवरी को प्रात: 11 बजे आदिबद्री उद्गम स्थल पर पूजा, प्रात: 11.30 बजे सरस्वती कुंड पर हवन,(International Saraswati Mahotsav From Tomorrow)  दोपहर 12.30 बजे सरस्वती वंंदना एवं आरती, दोपहर 1.15 बजे आदिबद्री एवं केदारनाथ मंदिर में पूजा होगी तथा दोपहर 1.30 बजे भंडारा एवं समापन समारोह होगा। उन्होंने बताया कि 3 फरवरी को आदिबद्री क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के कला एवं सांस्कृतिक मंत्री, वन व शिक्षा मंत्री कंवरपाल मुख्य अतिथि होगे।

कटारिया होंगे विशिष्ट अतिथि 

अम्बाला के सांसद रतन लाल कटारिया विशिष्ट अतिथि होगे और यमुनानगर के विधायक घनश्यामदास अरोड़ा व पूर्व विधायक बलवंत सिंह सढ़ौरा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। (International Saraswati Mahotsav From Tomorrow) उन्होंने बताया कि इस अवसर पर हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, प्रधान सचिव एवं हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजयेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेगे।

SHARE