International Geeta Mahotsav : कर्ण नगरी में 850 विद्यार्थियों ने किया एक साथ गीता पाठ

0
65
850 विद्यार्थियों ने किया एक साथ गीता पाठ
850 विद्यार्थियों ने किया एक साथ गीता पाठ
  • स्वामी ज्ञानानंद और सीएम मनोहर लाल के प्रयास से दुनिया भर में गूंजा गीता ज्ञान : आजाद सिंह

Aaj Samaj (आज समाज), International Geeta Mahotsav, प्रवीण वालिया, करनाल,23 दिसम्बर :
विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कड़ी में शहर के शिव कॉलोनी क्षेत्र में स्थित शिव हाई स्कूल में 850 विद्यार्थियों ने ठीक 11 बजे एक साथ गीता के तीन श£ोकों का उच्चारण कर विश्व रिकॉर्ड बनाने में भाग लिया। हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के वाइस चेयरपर्सन आजाद सिंह ने स्कूल के विद्यार्थियों को गीता के तीनों श्लोकों का उच्चारण करवाया।

आयोग के वाइस चेयरपर्सन आजाद सिंह ने 11 बजकर एक मिनट पर श£ोकों का उच्चारण सम्पन होने के पश्चात विद्यार्थियों और अध्यापकगणों के अलावा क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने विश्व भर में करोड़ों लोगों के साथ आज गीता के श£ोकों का एक साथ पाठ करवाकर दुनिया के इतिहास में भारत के नाम पर नया रिकॉर्ड बनाया है। दुनिया भर से इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर स्वामी ज्ञानानंद जी को बधाई संदेश मिल रहे है। सात समुंदर पार दुनिया के लोग भारत के लोगों की धार्मिकता और गीता के नाम पर ईश्वर में आस्था को लेकर सराहना कर रहे है। आजाद सिंह ने कहा कि करीब पांच हजार वर्ष पूर्व कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर भगवान श्री कृष्ण ने आज ही के दिन अर्जुन जी को गीता का उपदेश दिया था। संयोग है आज 23 दिसंबर है और वर्ष 2023 है। यह भी गीता के इतिहास में महत्वपूर्ण है।

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने भारत की धरती पर दिए गए गीता संदेश को गीता जयंती के माध्यम से भारत सहित पूरी दुनिया के सभी देशों में घर-घर तक पहुंचाने का बहुत महत्वपूर्ण पावन कार्य किया है। गीता ज्ञान के माध्यम से संंपूर्ण मानव का न केवल विकास विषय जुड़ा है, बल्कि संपूर्ण मानव सार का संदेश मिलता है। स्कूल के 850 विद्यार्थियों के बीच गीता के श£ोकों का स्वर एक साथ ऐसे गूंजा मानो महाभारत का गीता के उपदेश का चित्रण सबके समक्ष हो। आजाद सिंह ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस विषय को लेकर बधाई के पात्र है।

उन्होंने हरियाणा में श्रीमद्भागवत गीता की जन्म स्थली कुरुक्षेत्र में वर्ष 2016 में गीता जयंती को अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया था। जिस कारण आज वैश्विक स्तर पर गीता का ज्ञान जन-जन तक पहुंच रहा है। इस पुनीत कार्य में मुख्यमंत्री की भागीरथी भूमिका रही, जो पूरी दुनिया में सराहना का पात्र बनी है। इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्र के पार्षद जोगिन्द्र शर्मा, वरिष्ठ नागरिक देशराज राणा, समाजसेवी आदित्य सारसर, डॉ. हवासिंह, स्कूल के मुख्याध्यापक नरेश कुमार, समस्त अध्यापक गण एंव क्षेत्र के महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  : Karnal Lok Sabha : एनसीपी ने करनाल हलके से दावेदारी पेश की : मराठा

SHARE