International Coarse Grains 2023 : राजकीय महाविद्यालय, महेंद्रगढ़ में अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 पर सेमिनार का आयोजन

0
81
 एनसीसी कैडेटस को मोटे अनाज के महत्व को बारिकी से समझते एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट प्रोफेसर डॉ. शमशेर सिंह।
 एनसीसी कैडेटस को मोटे अनाज के महत्व को बारिकी से समझते एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट प्रोफेसर डॉ. शमशेर सिंह।
  • मोटा अनाज हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक – मेजर एम.आर. लाम्बा

Aaj Samaj (आज समाज), International Coarse Grains 2023, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
राजकीय महाविद्यालय, महेंद्रगढ़ में 16 हरियाणा बटालियन एनसीसी नारनौल के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर एम.आर. लाम्बा ने विधिवत रूप से किया।

मेजर लाम्बा ने एनसीसी कैडेटस को संबोधित करते हुए कहा कि मोटा अनाज हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है। मोटे अनाज के महत्व के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि मोटे अनाज में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) होता है और यह मधुमेह की रोकथाम से भी मददगार होता है। ये आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे खनिजों का अच्छा स्रोत हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट प्रोफेसर डॉ. शमशेर सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 पर विस्तार से व्याख्यान दिया और कैडेटस को बताया कि भारत में मोटे अनाज की महता सिंधु सभ्यता काल से ही है। हमारे पूर्वज इस बात को भली-भांति समझते थे और इसका सेवन करते थे।

पूरे विश्व में मोटे अनाज के उत्पादन में भारत का स्थान प्रथम है। मोटा अनाज स्वास्थ्य हेतु बहुत लाभकारी है क्योंकि यह ग्लूटनमुक्त, न्यूनतम वसा व न्यूनतम कार्बोहाइड्रेट युक्त होता है और इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है जो वर्तमान स्थिति में बहुत ही गुणकारी आहार है। इस सेमिनार से एनसीसी कैडेटस को बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई और उन्होनें मोटे अनाज के महत्व को बारिकी से समझा। इस अवसर पर कॉलेज के स्टाफ सदस्य एवं अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।

SHARE