INLD’s Haryana Parivartan Yatra : 31 जुलाई को पानीपत पहुंचेगी इनेलो की हरियाणा परिवर्तन यात्रा 

0
211
INLD's Haryana Parivartan Yatra
INLD's Haryana Parivartan Yatra
Aaj Samaj (आज समाज), INLD’s Haryana Parivartan Yatra, पानीपत : इनेलो की हरियाणा में चल रही हरियाणा परिवर्तन यात्रा का 31 जुलाई को सायं 5 बजे जाटल रोड नहर बाईपास स्थित देशवाल पट्रोल पम्प पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रणबीर देशवाल ने बताया कि 31 जुलाई को इनेलो विधायक अभय चौटाला हरियाणा परिवर्तन यात्रा को लेकर सांय 5 बजे उनके पट्रोल पम्प पर पहुचेंगे। यहां उनका कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा तथा जलपान कराया जाएगा। देशवाल ने कहा कि परिवर्तन यात्रा से जनता के हक में परिवर्तन आ रहा है। यात्रा के दौरान जहां जनता को प्रदेश की सत्ताधारी भाजपा व जजपा की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराया जा रहा है वहीं इनेलो की जन हितैषी नीतियों से भी परिचित कराया जा रहा है। जिससे जनता विचार बना चुकी है कि इस बार भाजपा-जजपा को सत्ता से बाहर कर इनेलो को सत्ता सौंपनी है।
SHARE