करनाल: मंहगाई चरम पर : त्रिलोचन

0
261

प्रवीण वालिया, करनाल:
कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री पिछले सात सालों से लाल किले की प्रचीर से जुमलों की बारिश कर रहे हैं। आज तक कोई भी बात धरातल पर नहीं उतरी है। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी पंद्रह लाख सबके खातों में आएंगे, कालाधन विदेशों से वापस आएगा, अच्छे दिन आने वाले हैं जैसे जुमलों से सत्ता में आए थे। आज तक सात साल बाद भी लोग अच्छे दिनों का इंतजार कर रहे हैं। देश 70 सालों में सबसे अधिक बुरे दिनों से गुजर रहा है। देश को अपने चंद मित्रों के हाथों बेच दिया। मंहगाई चरम पर है। कर्मचारी व्यापारी, किसान, युवक सभी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने झृूठ बोलने में सभी को पीछे छोड़ दिया है। पहली बार देश देख रहा है कि देश का प्रधनमंत्री किस तरह से लाल किले की प्राचीर से झूठ बोल रहा है। देश सात साल से जुमलेबाज पीएम को झेल रहा है। उन्होंने बताया कि देश में स्व्च्छ भारत अभियान स्मार्ट सिटी परियोजना भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई है। मोदी राज में भ्रष्टाचार करने वालों को खुली छूट है। कृषि मंत्रालय से लेकर सभी मंत्रालयों में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। जनता का पैसा अफसर और भाजपा नेता मिल कर खा रहे हैं। जितना भ्रष्टाचार मोदी राज में है उतना 75 सालों में नहीं देखा। किसानों का धरना जारी है। किसान मर रहे हैं। मोदी अहंकार में डूबा हुआ है। अब भाजपा नेता किसानों की शहादत का मखौल उड़ा रहे हैं। देश के मतदाता सब कुछ देख रहे हैं। देश मोदी और भाजपा को माफ नहीं करेगा।

SHARE