HomeदुनियाIndian women skitter shooters disappointed: भारतीय महिला स्कीट निशानेबाजों ने किया निराश

Indian women skitter shooters disappointed: भारतीय महिला स्कीट निशानेबाजों ने किया निराश

 लोनाटो डेल गार्डा (इटली)।  सानिया शेख खान और अरीबा खान का प्रदर्शन खराब रहा जिससे यहां आईएसएसएफ शाटगन विश्व चैम्पियनशिप की महिला स्कीट स्पर्धा में भारतीय निशानेबाजों का खाता खाली रहा। सानिया 112 के स्कोर से 30वें स्थान पर रही और वह सर्वश्रेष्ठ स्थान पर काबिज भारतीय रहीं। अन्य भारतीयों में अरीबा (109) और कार्तिकी सिंह शक्तावत (108) उनसे काफी पीछे क्रमश: 47वें और 50वें स्थान पर रहीं। मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन इटली की डायना बाकोसी ने महिलाओं की स्कीट स्पर्धा जीती। मेजबान इटली छह स्वर्ण सहित 15 पदकों से तालिका में शीर्ष पर रहा। अमेरिका पांच स्वर्ण और 15 पदकों से दूसरे स्थान पर रहा जबकि भारत इस चरण में पदक तालिका में खाता भी नहीं खोल सका। पुरूषों की जूनियर स्पर्धा में गुरनिहाल सिंह गार्चा 109 के स्कोर से 31वें जबकि अयूश रूद्राराजू 107 के स्कोर से 32वें स्थान पर रहे। अर्जुन ठाकुर (107) 35वें स्थान पर रहे। चेक गणराज्य के डेनियल कोरकाक चैम्पियन बने।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular