Indian Students Stranded in Ukraine are Returning: मोदी के सकारात्मक प्रयास: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र लौट रहे वतन 

0
498
Indian Students Stranded in Ukraine are Returning
प्रवीण वालिया, करनाल:
Indian Students Stranded in Ukraine are Returning: यूके्रन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस सुरक्षित भारत लाने के लिये भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सकारात्मक प्रयास की देश भर में सराहना की जा रही है। सैंकड़ों छात्रों को वापस भारत लाया जा चुका है। इस मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा के हर छात्र को हरियाणा वापस लाने के लिए पूरी गंभीरता से जुटे है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद विदेश मंत्रालय से साध रहे है संपर्क Indian Students Stranded in Ukraine are Returning

मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं विदेश मंत्रालय से निरंतर संपर्क साध रहे है। सीएम सिटी करनाल के कई छात्र यूक्रेन से सकुशल वापस वतन लौट चुके है। इससे परिवार के लोगों को जहां सकून मिला है, वहीं अभी भारत नहीं लौट सके छात्रों के परिजनों को सकारात्मक उम्मीद का सहारा मिला है।
यह बात हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य आजाद सिंह ने मीडिया से बात करते हुये कही। आजाद सिंह ने कहा पिछले कई दिन से रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ी हुई है। भारत के कई हजार छात्र यूक्रेन में पढ़ाई करने के लिये गये है,जो दोनों देशों की जंग शुरू होने के कारण यूक्रेन में बुरी तरह से फंस गये है। पूरे देश के लोग इस मामले से परेशान है, लेकिन मामला सामने आने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले दिन ही इस मामले में तत्परता दिखाई।

अधिकारियों को कड़े र्निदेश हर हाल में हो छात्रों की सहायता Indian Students Stranded in Ukraine are Returning

मीडिया ने देश के लोगों को बताया है कि हालात बेहद गंभीर जरूर है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री मोदी के सकारात्मक और गंभीर रूख के कारण यूके्रन में फंसे छात्रों और भारत के रहने वाले उनके परिजनों में एक नया भरोसा और विश्वास बना है। मोदी ने भारत से यूक्रेन के लिये बिना देरी के व्यवस्थित तरीके से हवाई जहाज भेज कर जंग में फंसे छात्रों को वापस लाने के आदेश दिये है।
उधर दूसरी ओर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल निरतंर विदेश मंत्रालय से संपर्क कर न केवल पूरा अपडेट ले रहे है, बल्कि पूरे राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को इस मामले में पूरी तरह छात्रों की हर संभव सहायता के निर्देश भी दे चुके है। करनाल का ही जिक्र करे तो करनाल के काफी लोग इस मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में पहुंचे तो अधिकारियों की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।
SHARE