Indian Navy Bravery: नौसेना ने समुद्र में फिर दिखाई जांबाजी, 23 पाकिस्तानियों को लुटेरों बचाया

0
27
Indian Navy Bravery
नौसेना ने समुद्र में फिर दिखाई जांबाजी, 23 पाकिस्तानियों को लुटेरों बचाया।

Aaj Samaj (आज समाज), Indian Navy Bravery, नई दिल्ली: भारतीय नौसेना के जांबाजों ने एक बार फिर समुद्र में बहादुरी की मिसाल पेश कर 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सोमालियाई लुटेरों के चंगुल से बचाया है। नेवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आज बताया कि शुक्रवार शाम को उनकी टीम को हिंद महासागर में अदन की खाड़ी के पास जहाज के हाईजैक होने की सूचना मिली थी। इसके बाद नौसेना ने तुरंत अपने युद्धपोत आईएनएस सुमेधा को मौके पर रवाना किया। जहाज में सोमालिया के 9 समुद्री लुटेरे सवार थे और यह यमन के सोकोट्रा द्वीप से साउथ-वेस्ट में करीब 166 किमी की दूरी पर था।

हाइजैक का अलर्ट मिलते ही आईएनएस सुमेधा रवाना किया

नौसेना बताया ने कि ईरानी फिशिंग वेसल अल-कंबर को लुटेरों ने हाइजैक कर लिया था। अलर्ट मिलते ही भारतीय नौसेना ने आईएनएस सुमेधा को मौके पर भेजने के बाद अपने दूसरे युद्धपोत आईएनएस त्रिशूल की मदद से जहाज को लुटेरों के चंगुल से बचाया। नौसेना की टीम ने 12 घंटे तक आपरेशन चलाकर लुटेरों को सरेंडर करने के लिए मजबूर किया। फिलहाल टीम जहाज की जांच कर रही है। इसके बाद इसे सुरक्षित जगह ले जाया जाएगा।

इसी महीने 3 माह बाद बचाए थे 17 क्रू मेंबर्स

भारतीय नौसेना ने इसी 15 मार्च को तीन महीने पहले 14 दिसंबर को अदन की खाड़ी में हाईजैक हुए जहाज एमवी रुएन को बचाने का आपरेशन पूरा किया। आपरेशन भारत के समुद्री तट से 2800 किलोमीटर दूर चलाया गया। नौसेना ने बताया कि उनकी कार्रवाई के बाद 35 समुद्री लुटेरों ने सरेंडर किया और 17 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया।

जनवरी में भी ईरान के जहाज को बचाया

29 जनवरी को सोमालिया के तट पर तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने एक ईरानी जहाज को समुद्री डाकुओं से बचाया है। नौसेना ने बताया कि जहाज पर सवार क्रू मेंबर सहित सभी 17 लोग सुरक्षित हैं। नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, कठर सुमित्रा को अदन की खाड़ी में एक ईरानी झंडे लगे जहाज ईमान के हाईजैक होने की जानकारी मिली। जहाज पर तैनात सिक्योरिटी ने फौरन कार्रवाई करते हुए ईरानी जहाज और क्रू मेंबर्स को डाकुओं से बचाया।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us:Twitter Facebook

SHARE