करीरा विद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

0
173
Indian language festival program organized in Karira Vidyalaya

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:

  • हम जितनी भी भाषाएं सीख सकते हैं सीखनी चाहिए : प्राचार्य

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर ये रहे उपस्थित 

प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रसिद्ध तमिल कवि स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, पत्रकार, देश प्रेमी सुब्रमण्यम भारती की जयंती को भारतीय भाषा उत्सव के रूप में मनाया। कार्यक्रम में विभिन्न भारतीय भाषाओं में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने सुब्रमण्यम भारती के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम जितनी भी भाषाएं सीख सकते हैं सीखनी चाहिए। इस मौके पर उप-प्राचार्य रजनीश ने भी भारतीय भाषाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मंच संचालिका सुदेश कुमारी ने संविधान द्वारा स्वीकृत भारतीय भाषाओं की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र का विकास उस देश की भाषा ही कर सकती है विदेशी भाषाएं नहीं।

ये भी पढ़े: नरेंद्र मोदी ने विदेशों में भारत का बढ़ाया है मान: कार्तिकेय शर्मा

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE