Hisar News: हिसार की उदिता कौर से शादी करेंगे भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी मनदीप सिंह

0
1227
Hisar News: हिसार की उदिता कौर से शादी करेंगे भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी मनदीप सिंह
Hisar News: हिसार की उदिता कौर से शादी करेंगे भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी मनदीप सिंह

भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर है उदिता कौर
21 मार्च हो होगी शादी
Hisar News (आज समाज) हिसार: हरियाणा के हिसार की रहने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता कौर और पंजाब निवासी भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी ओलिंपियन मनदीप सिंह जल्द की शादी करने वाले है। दोनों 21 मार्च को पंजाब के जालधंर मॉडन टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सात फेरे लेंगे। शादी का कार्ड भी सामने आया है। जिसमें दोनों के नाम के आगे ओलिंपियन लिखा हुआ है। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। दोनों खिलाड़ी देश के नाम कई खेल पदक लेकर आ चुके हैं।

पंजाब में डीएसपी के पद पर तैनात हैं मनदीप सिंह

मनदीप सिंह
मनदीप सिंह

ओलिंपियन मनदीप सिंह का जन्म पंजाब के जालंधर में मिट्ठापुर एरिया में 25 जनवरी 1995 में हुआ था। मंदीप सिंह शुरू से ही हॉकी में अपनी रुची रखते थे। मनदीप सिंह जालंधर की सुरजीत हॉकी अकादमी के युवा खिलाड़ी के तौर पर फील्ड हॉकी खेलने से शुरूआत की थी। ओलिंपियन मनदीप सिंह फिलहाल पंजाब पुलिस में बतौर डीएसपी तैनात हैं। इनकी नियुक्ति पंजाब के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान ने की थी। दोनों ओलिंपिक टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

हिसार के गांव नंगल से संबंध रखती है उदिता कौर

हरियाणा के हिसार में स्थित गांव नंगल से संबंध रखने वाली उदिता कौर दुहान का जन्म 14 जनवरी 1998 में हुआ था। उदिता कौर दुहना भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर हैं। साल 2017 में उदिता ने सीनियर स्तर पर शुरूआत की थी। साल 2018 एशियाई खेलों में रजत, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य और 2023 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीता था।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में आज बारिश का यलो अलर्ट