केंद्र सरकार ने डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार किया नियुक्त India New Chief Economic Adviser

0
616
India New Chief Economic Adviser
India New Chief Economic Adviser

India New Chief Economic Adviser केंद्र सरकार ने डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार किया नियुक्त

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली

India New Chief Economic Adviser : केंद्र सरकार ने डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन (Dr. V. Ananth Nageswaran) को मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पहले डॉ. नागेश्वरन एक लेखक, शिक्षक और सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं। डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।(India New Chief Economic Adviser)

1 फरवरी को बजट होगा पेश

 India New Chief Economic Adviser

वी. अनंत नागेश्वरन (Dr. V. Ananth Nageswaran) को मुख्य आर्थिक सलाहकार ऐसे समय में बनाया गया है जब 31 जनवरी 2022 से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है और पहले ही दिन इकॉनमिक सर्वे पेश किया जाता है। यह इकॉनमिक सर्वे तैयार करने की जिम्मेदारी मुख्य आर्थिक सलाहकार की होती है। इसके एक दिन बाद 1 फरवरी को वित्त वर्ष साल 2022-23 के लिए बजट भी पेश होगा।

डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन से पहले केवी सुब्रमण्यन (KV Subramanian) इस पद पर आसीन थे। (India New Chief Economic Adviser) केवी सुब्रमण्यन (KV Subramanian) 3 साल तक देश के CEA रहे। उनका कार्यकाल बीते दिसंबर में खत्म हो गया था। तब से अब तक नए CEA की नियुक्ति नहीं हो पाई थी।

जानिए कौन हैं डॉ. नागेश्वरन

India New Chief Economic Adviser

डॉ. वी अनंत नागेश्वरन (Dr. V. Ananth Nageswaran) ने भारत और सिंगापुर में कई बिजनेस स्कूलों और प्रबंधन संस्थानों में पढ़ाया है और बड़े पैमाने पर प्रकाशित किया है। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट अहमदाबाद से 1985 में एमबीए की पढ़ाई की। इसे बाद 1994 में यूनिवर्सिटी आॅफ मैसाचुसेट्स से फाइनेंस में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की।

वे IFMR ग्रेजुएट स्कूल आफ बिजनेस के डीन रहे हैं। इसके अलावा वे KREA यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के विजिटिंग प्रोफेसर भी थे। वह क्रेडिट सुइस एजी और जूलियस बेयर ग्रुप के एग्जीक्यूटिव भी रह चुके हैं।(India New Chief Economic Adviser)

Also Read : RSMSSB APRO Recruitment 2022 एपीआरओ पदों पर भर्ती, 14 फरवरी तक आवेदन
Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE