India is facing an unsuccessful lockdown – Rahul Gandhi: भारत एक असफल लॉकडाउन का सामना कर रहा है- राहुल गांधी

0
245

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने भारत सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत मेंलगाया गया लॉकडाउन विफल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश हैजहां वायरस तेजी से बढ़ रहा है और हम लॉकडाउन को हटा रहे हैं। लॉकडाउन का उद्देश्य विफल हो गया है। भारत एक असफल लॉकडाउन के परिणाम का सामना कर रहा है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस ने दुनिया मेंतबाही मचा रखी है। कोरोना वायरस की वजह से अब तक पूरी दुनिया मेंलाखों मौतें हो चुकी हैं। दुनिया के कई देशों ने लॉकडाउन लगाकर इस महामारी से लड़ाई जारी रखी है। इस समय देश में लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है। हालांकि इस चरण बहुत सी छूट दी गई है, अर्थव्यवस्था को खोल दिया गया है। कुछ आवश्यक सेक्टरों को छोड़कर ज्यादातर सेक्टरों को खोल दिया गया है। जिसकी वजह से अब कोरोना वायरस के नए मरीज ज्यादा सामने आ रहे हैं।

भारत में कोरोना वायरस का कहर तेज गति से और बढ़ता ही जा रहा है और इसके पॉजिटिव मामलों की संख्या 1 लाख 45 हजार के करीब हो गई है। कोरोना संक्रमण के कारण 4167 लोगों की मौत हो गई है जबकि 60490 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस महामारी से दुनिया में अब तक 55 लाख से ज्यादा संक्रमित हो चुकेहैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,535 नए केस सामने आए हैं और करीब 146 लोगों की मौतें हुई हैं। केंद्रीय मंत्रालय ने मंगलवार को आंकड़े जारी किए जिसमें बताया कि करीब 1,45,380 मामले कोरोना संक्रमित हैं और कोविड-19 से अब तक 4167 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कुल 1,45,380 केसों में 80,722 एक्टिव केस हैं, वहीं 60,490 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है या फिर वह ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक सर्वाधिक 1695 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई।

SHARE