India gets to host Women’s Football Asia Cup 2022: भारत को मिली महिला फुटबाल एशिया कप 2022 की मेजबानी

0
317

नई दिल्ली। महिला एशिया फुटबॉल कप 2022 भारत में ही होगा। यह टूनार्मेंट 42 साल बाद देश में होने जा रहा है। इससे पहले 1979 में मेजबान मिली थी, तब भारतीय टीम रनरअप रही थी। यह फैसला एशियन फुटबॉल कॉन्फेडेरेशन (एएफसी) की महिला कमेटी की मीटिंग में लिया गया। महिला कमेटी ने आॅल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) को पत्र लिखकर जानकारी दी। इससे पहले फरवरी में महिला कमेटी ने ही भारत को टूनार्मेंट की मेजबानी देने की सिफारिश की थी।
भारत ने सीधे क्वालिफाई किया
यह टूनार्मेंट 2022 के आखिर में होगा। इसमें 12 टीमें शामिल होंगी। पहले इनकी संख्या 8 थी। मेजबान होने के कारण भारतीय टीम सीधे क्वालिफाई कर चुकी है। साथ ही यह इवेंट 2023 फीफा महिला वर्ल्ड कप के लिए आखिरी क्वालिफिकेशन टूनार्मेंट होगा।
महिला फुटबॉल को बढ़ावा मिलेगा
एआईएफएफ के महासचिव कुशाल दास ने कहा कि देश में महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने में इस टूनार्मेंट की अहम भूमिका रहेगी। अगले साल होने वाले अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप की तैयारियां भी चल रही हैं। इससे पहले भारत में एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप 2016 और फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप भी हो चुका है। अब अगले साल होने वाले फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप भी भारत की मेजबानी में ही होना है। भारतीय टीम ने टूनार्मेंट के लिए सीधे क्वालिफाई किया है।

SHARE