कॉर्पोरेट कार्यालय में मनाया स्वतंत्रता दिवस

0
383

आज समाज डिजिटल, शिमला:
हिमाचल प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन ने 75वां स्वतंत्रता दिवस कॉर्पोरेट कार्यालय में गरिमापूर्ण तरीके से मनाया। इस अवसर पर शशि कांत जोशी, निदेशक इलेक्ट्रीकल, हिमाचल प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड ने ध्वाजारोहण किया और निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने सम्बोधन में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से सम्पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया, जिससे विद्युत दोहन द्वारा प्रदेश की आर्थिकी में निगम की भागेदारी सुनिश्चित की जा सके। शशि कांत जोशी ने कहा कि निगम की सभी क्रियान्वित परियोजनाओं में उचित रख-रखाव किया जा रहा है जिससे वे अपनी पूर्ण क्षमता के साथ विद्युत उत्पादन कर प्रदेश की आर्थिकी में और अधिक योगदान दे पाएं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन की निर्माणाधीन परियोजना 450 मेगावाट क्षमता की शोंगटोंग कड़छम जल विद्युत परियोजना में कार्य प्रगति पर है और इसे हम निश्चित समयावधि में पूर्ण कर लेगें। वर्तमान परिपेक्ष में जल विद्युत विकास क्रियान्वयन में परियोजनाओं के निष्पादन में अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जल विद्युत निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण, सुरक्षा उपायों, कानून व्यवस्था और तकनीकी चुनौतियों जैसे मुद््दों को सरलीकृत करने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।

SHARE