गुरदासपुर : एसडी कॉलेज फॉर वुमेन में नाटककार प्रो. ईश्वर चंद्र शेखर नंदा की याद में नाटकों का मंचन

0
410
गगन बावा, गुरदासपुर:
नटाली रंगमंच और इंडियन पीपल्स थियेटर एसोसिएशन गुरदासपुर की ओर से पंजाबी व हिंदी विभाग एसडी कॉलेज फॉर वूमेन के सहयोग से पंजाबी नाटकों के पितामह प्रोफेसर ईश्वर चंद्र शेखर नंदा को उनके 129वें जन्म दिवस पर याद किया गया। इस दौरान कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें लोक कला मंच कपूरथला की ओर से इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में गुरशरण सिंह उर्फ भाई मन्ना सिंह का लिखा कॉमेडी नाटक प्लानिंग पेश किया गया। लेखक बलदेव सिंह का लिखा तर्कपूर्ण नाटक पंडित बालकी राम भी खेला गया। शहीद भगत सिंह जी के सपनों पर आधारित कोरियोग्राफी पेश की गई। मंगलदीप स्टेट अवॉर्डी और प्रिंसिपल सुखदेव सुखबीर सिंह ने गीत, राजेंद्र राज, डॉक्टर गुरचरण गांधी, जोत सिंह, रछपाल सिंह, मास्टर संतोष सिंह, सिमरजीत कौर, चरणजीत कौर, प्रीति सुर्खाब शैली और गुरमीत सिंह बाजवा ने लाल खून आज सफेद हो रहा है, कविताएं पेश कीं। सांस्कृतिक प्रोग्राम की अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी महाशा पूर्णचंद के पुत्र युद्धवीर सिंह ने की।
प्रिंसिपल नीरू शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर नटाली रंगमंच के प्रधान जीएस पाहड़ा ने बच्चों को अपने हकों और फर्जों के प्रति सचेत रहने के लिए प्रेरित किया। महासचिव गुरमीत सिंह बाजवा ने मंच संचालन किया। इस मौके पर प्रिंसिपल कुलवंत सिंह, अवतार सिंह, अमरीक सिंह, सरवन सिंह, मनप्रीत सिंह, बलजिंदर सिंह, कश्मीर सिंह, चरणजीत सिंह, मास्टर सुभाष, डॉक्टर सुखविंदर कौर और पुनीता सहगल आदि मौजूद थे।
SHARE