ससुराल पक्ष पर महिला को जहर देकर मारने का आरोप

0
262
In-laws accused of killing woman by poisoning her
In-laws accused of killing woman by poisoning her
  • महिला की मौत बेटा गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती
    नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
    महेंद्रगढ़ के गांव छाजियावास में ससुराल पक्ष पर महिला को जहर देकर मारने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 3 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

पीहर पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने किया ससुराल पक्ष के लोगों पर केस दर्ज

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवाड़ी के गांव राजपुरा निवासी निशांत ने बताया कि उसकी बहन की शादी छाजियावास में ललित के साथ वर्ष 2014 में हुई थी। शादी के बाद बहन सपना को लगातार परेशान किया गया। सपना के एक 8 साल का बेटा व 3 साल की बेटी है। दोनों बच्चों का पालन पोषण उनके घर ही हुआ है क्योंकि ससुराल वाले उसकी बहन को परेशान करते थे।

कुछ दिन पहले भी उनका झगड़ा हुआ था। उस दौरान पंचायत में समझौता हो गया था। बावजूद इसके सपना के ससुराल वालों ने उसे परेशान करना नहीं छोड़ा।

निशांत ने आरोप लगाया कि शनिवार शाम लगभग 4 बजे उसकी बहन सपना के साथ ललित, ससुर शेर सिंह व सास संतोष ने मारपीट की। जिसके बाद उन्होंने उसकी बहन सपना और भांजे अंकुश को जहर पिला दिया। जिसमें उसकी बहन की मौत हो गई और भांजा अंकुश आईसीयू में भर्ती है।

ये भी पढ़ें : बिजली विभाग की लापरवाही से बिजली का काम कर रहे लड़के की करंट लगने हुई मौत

ये भी पढ़ें :  साइबर अपराधो से बचने के लिए पुलिस ने की एडवाइजरी जारी

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE