जन सेवा दल द्वारा हरिद्वार में हाथी पुल पर ढाई सौ अस्थियों का विसर्जन

0
254
जन सेवा दल द्वारा हरिद्वार में हाथी पुल पर ढाई सौ अस्थियों का विसर्जन
जन सेवा दल द्वारा हरिद्वार में हाथी पुल पर ढाई सौ अस्थियों का विसर्जन
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
पानीपत। जन सेवा दल जो पिछले 42 वर्षों से स्वामी विशुद्धानंद जी महाराज की प्रेरणा से समाज की सेवा कर रहा है, महंत अरुण दास महाराज ने जाने वाली आत्माओं के प्रति हाथी पुल पर हवन यज्ञ किया। उसके बाद 250 जीव आत्माओं का जो प्रभु चरणों में चली गई, उनके फूलों का विसर्जन गंगा मैया में किया गया। उसके बाद सभी साधु संतों को दक्षिणा दी गई और सभी को लंगर भी खिलाया गया।

 

 

जन सेवा दल द्वारा हरिद्वार में हाथी पुल पर ढाई सौ अस्थियों का विसर्जन
जन सेवा दल द्वारा हरिद्वार में हाथी पुल पर ढाई सौ अस्थियों का विसर्जन

अपनी जान की परवाह किए बगैर तन मन से सेवा की

महंत अरुण दास महाराज ने कहा कि जिस भी परिवार के सदस्य हैं, किसी की बहन, किसी का पिता, किसी की मां व किसी का बेटा है, जो संसार छोड़कर प्रभु चरणों में पहुंच गए हैं। उनका परिवार आज बहुत दुखी है मां गंगा से प्रार्थना की कि उन परिवारों में शांति दे। अरुण दास महाराज ने कहा कि जन सेवा दल जो कि दीन दुखियों की सेवा करता है। पानीपत में एक मिसाल है। चाहे कोरोना कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद करना हो या कोरोना से पीड़ित दुखों का अंतिम संस्कार करना हो, परंतु जन सेवा दल ने अपनी जान की परवाह किए बगैर तन मन से सेवा की है। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है।

 

 

जन सेवा दल द्वारा हरिद्वार में हाथी पुल पर ढाई सौ अस्थियों का विसर्जन
जन सेवा दल द्वारा हरिद्वार में हाथी पुल पर ढाई सौ अस्थियों का विसर्जन

जब तक हमारे शरीर में जान है तब तक यह सेवा इसी प्रकार चलती रहेगी

सनातन धर्म से आए युधिस्टर शर्मा ने कहा कि हर समस्या का हल जन सेवा दल है। मैं गंगा मैया से प्रार्थना करता हूं कि इन सभी सेवादारों की आयु दीर्घ हो। सुभाष गुलाटी ने कहा कि जो कार्य जन सेवा दल कर रही है यह कार्य सभी संस्थाओं से अलग है। पानीपत में एक ऐसा आशियाना बनाया है लोग तो अपने परिवार की भी सेवा नहीं करते, पर जन सेवा दल उन्हें अपने परिवार से भी ज्यादा सेवा दे रहा है। संचालक कैलाश ग्रोवर ने कहा कि सब के सहयोग ने इस जन सेवा दल को बहुत बड़ा वट वृक्ष का रूप दिया है। प्रधान कृष्ण मनचंदा ने कहा जब तक हमारे शरीर में जान है तब तक यह सेवा इसी प्रकार चलती रहेगी।

 

 

जन सेवा दल द्वारा हरिद्वार में हाथी पुल पर ढाई सौ अस्थियों का विसर्जन
जन सेवा दल द्वारा हरिद्वार में हाथी पुल पर ढाई सौ अस्थियों का विसर्जन

महंत अरुण दास ने सभी सेवादारों को आशीर्वाद दिया

सचिव चमन गुलाटी का कहना है यह कार्य पूरे शहर वासियों और गांव वासियों के और सभी संस्थाओं के सहयोग से चल रहा है। इन फूलों का विसर्जन करके जीव आत्माओं को मोक्ष की प्राप्ति होगी। महंत अरुण दास ने सभी सेवादार युधिष्ठिर शर्मा, सुभाष गुलाटी, किशन मनचंदा, चमन गुलाटी, जगन्नाथ नागपाल, श्याम लाल, अशोक मिगलानी,  नरेन कपूर, अशोक कपूर, फौजी सतपाल मल्होत्रा, जगदीश, जन सेवा दल के ड्राइवर सोनू और जयप्रकाश सभी को आशीर्वाद दिया और कहा कि आप इसी प्रकार जन सेवा दल की सेवा करते रहें।
SHARE