IMD Weather Report: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम ने ली करवट

0
148
IMD Weather Report

IMD Weather Report, आज समाज:  भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम ने करवट ली है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी झमाझम बारिश हुई है। वहीं राज्य के मनाली में अटल टनल रोहतांग के साथ धुंधी क्षेत्र में ताजा हिमपात होने के कारण सोलंग बैरियर से सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों को ही सिस्सू की ओर भेजा रहा है। बारिश व बर्फबारी होने से लोगों को कुछ दिन से पड़ रही तेज गर्मी व उमस से राहत मिली है।

  • जम्मू-कश्मीर के भी पर्वतीय इलाकों में हिमपात
  • उत्तराखंड में भी गौमुख के पास के क्षेत्रों में बर्फबारी

लाहौल में ताजा बर्फबारी के बाद हिमस्खलन

लाहौल में ताजा बर्फबारी के बाद हिमस्खलन हो रहा है। बुधवार को बर्फबारी व बारिश के बीच कोकसर के समीप सुंदरुचा की पहाड़ी से मिहस्खलन हुआ है। हालांकि हादसे में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। मनाली स्थित हिमस्खलन अध्ययन संस्थान (सासे) ने भी लाहौल में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री कम हुआ

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदले मौसम के चलते प्रदेश में अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री कम हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि 22 अप्रैल तक हिमाचल में मौसम खराब रह सकता है। उत्तराखंड में भी गंगोत्री धाम की पहाड़ियों और गौमुख के आस-पास के क्षेत्रों में बुधवार को बर्फबारी हुई। वहीं, निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में 21 अप्रैल तक हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के भी पर्वतीय इलाकों में हिमपात हुआ है, जिससे घाटी के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 11 डिग्री तक गिर गया है।

चारधाम यात्रा पर आने वालों के लिए एडवाइजरी जारी

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होने वाली है। वहीं, मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है, जिसे देखते हुए सरकार ने तीर्थयात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि चारधाम यात्रा में समस्त तीर्थ स्थल उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित हैं, जिनकी ऊंचाई समुद्र तल से 2700 मीटर से भी अधिक है। उन स्थानों में यात्री अत्यधिक ठंड, कम आद्रता, कम हवा का दबाव और कम आक्सीजन की मात्रा से प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए एडवाइजरी का पालन जरूर करें।

यह भी पढ़ें : United Nations Population Fund Report: चीन को पछाड़  भारत बना सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश

यह भी पढ़ें : Maharashtra News: अतीक और अशरफ को पोस्टर में शहीद बताने पर तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : Anurag Thakur: राष्ट्रीय नेशनल क्वांटम मिशन को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE