IMD Weather Alert: हिमाचल में 5 दिन बारिश का अलर्ट, 8000 करोड़ का नुकसान, हरियाणा में फिर एक्टिव होगा मानसून

0
194
IMD Weather Alert
हिमाचल में 5 दिन बारिश का अलर्ट

Aaj Samaj (आज समाज), IMD Weather Alert, नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में बारिश व बाढ़ के कारण 8,000 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। वहीं राज्य में अब भी बारिश का दौर थमा नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में अब भी पांच दिन बारिश का अलर्ट है। कई इलाकों में 5 अगस्त तक बारिश होने का अनुमान है। दो और तीन अगस्त को राज्य के कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मानसून थोड़ा कमजोर पड़ेगा। तेलंगाना भी बारिश व बाढ़ से बेहाल है।

  • 14 राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान
  • पूर्वी व पूर्वोत्तर में तीसरी सबसे कम बारिश

75 सालों में राज्य में सबसे बड़ी तबाही : सीएम सुक्खू

हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि 75 सालों में राज्य में आई ये सबसे बड़ी तबाही है। राज्य में 702 घर पूरी तरह से टूट गए हैं, जबकि 7,161 घर आंशिक रूप से टूटे हैं। बारिश और बाढ़ में 241 दुकानें बह गर्इं व तीन नेशनल हाईवे समेत 650 से अधिक सड़कें बंद हैं।

हरियाणा : कुछ शहरों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान

हरियाणा में दो अगस्त से मानसून के फिर से एक्टिव होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ शहरों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ अधिकांश जिलों में बारिश के आसार हैं। सात दिन तक राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। प्रदेश में आईफ्लू के 5,169 केस भी मिले हैं।

जानिए अन्य किन राज्यों में बारिश होगी या नहीं

इसी के साथ राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित देश के 14 राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

देश में जुलाई में 315.9 मिमी बारिश दर्ज

मौसम विभाग ने बताया है कि देश में जुलाई में 315.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है जोकि सामान्य से 13 फीसदी अधिक है। पूर्व और पूर्वोत्तर इलाकों को छोड़कर सभी जगह अधिक बारिश हुई है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में साल 1901 के बाद से जुलाई में तीसरी सबसे कम बारिश (280.9 मिमी) हुई है।

अल नीनो का प्रभाव अब तक नहीं

इस बार के मानसून पर अल नीनो का प्रभाव अभी तक नहीं देखा गया है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, गोवा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें : 

Connect With Us: Twitter Facebook

 

 

SHARE