बिलासपुर : तीनों कृषि बिल वापिस नहीं तो भाजपा की सता से होंगी घर वापसी : राकेश टिकैत

0
342

चैहल, बिलासपुर :
तीन कृषि कानूनों की वापसी तक घर वापसी नहीं होगी। पांच सितंबर को भी अपने घर व गली को दूर से निहारूंगा। नहीं जाऊगा घर सरकार की किसानों के आंदोलन को कमजोर करने की राजिश को कामयाब नहीं होने देगा संयुक्त किसान मोर्चा। उक्त विचार संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बिलासपुर अनाजमंडी में आयोजित किसानों की महापंचायत में उमेड़े जलसैलाब को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि सरकार देश को बेचने पर उतारू है। किसान को कंपनियों के हाथों बेचा जा रहा है। केंद्र में बी.जे.पी की सरकार नहीं है। यदि बी.जे.पी की सरकार होती तो किसानों से जरूर बात करती। यह तो मोदी और अमित शाह के घर की सरकार हैं। केंद्र की सरकार को कंपनियां चला रही है। इसलिए इस सरकार पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि सरकार कहती है मोर्चा के सदस्य वहीं जाते हैं जहां चुनाव होने वाले हैं। लेकिन हम पूरे प्रदेश में जा रहे हैं। अब तक उनके समर्थन की सभाएं कई राज्यों में हो चुकी है। आगे भी सभाएं जारी रहेंगी। उन्होंने खंड के गांव हरतौल के महेन्द्र सिंह टिकैत के साथी रहें किसान बाबूराम के निवास स्थान पर भी शिरकत की और कहा कि आज सरकार बनने से पहले पुंजीपतियों के गोदाम बन गए इस सरकार से आप क्या भरोसा कर सकते हैं। आज हमें कृषि बिलों को वापिस करने साथ साथ गन्ना व अन्य फसलों के एम.एस.पी रेट तय करने के लिए भी लड़ाई लड़नी पडेंगी।
आपसी एकता का दिया परिचय :
उन्होंने कहा कि उनका घाड़ क्षेत्र से तब का नाता है जब यहां पीने के पानी तक के लाले थे। उन्होंने सरकार पर दबाव देकर नहरेंं खुदवाई। पूरा घाड़ क्षेत्र यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल व पंजाब तक फैला है। महापंचायत में चारों राज्यों व जिला यमुनानगर के लोगों ने जुट होकर अपनी एकता व भाईचारे का परिचय दिया है। उन्होंने किसानों से अपील की 5 सितंबर की मुज्ज्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत में इसी जोश के साथ पहुंचें। सरकार को तीनों कानून वापस लेने के लिए बाध्य कर देंगे। भारतीय किसान युनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने किसानों से हाथ उठवा कर 5 सितंबर की महारैली में पहुंचने का आश्वासन लिया। उन्होंने राष्ट्रीय प्रवक्ता को विश्वास दिलाया कि महारैली में यू.पी से अधिक किसान हरियाणा व हिमाचल प्रदेश से पहुंचेंगे। । गुरनाम सिंह चढ़ुनी गु्रप से जिला प्रधान संजु गुदियान ने राकेश टिकैत को किसान की पहचान हल देकर सम्मानित किया और कहा कि हम सब संयुक्त किसान मोर्चा के साथ है। अखिल भारतीय किसान सभा सदस्य हरभजन सिंह ने कृपाण भेंट कर स मानित किया। मौके पर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला, प्रदेश अध्यक्ष रतनमान, यशपाल, विक्रम राणा, जिला प्रधान सुभाष गुर्जर, दिलबाग सिंह, पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी, रवि आजाद, एडवोकेट साहब सिह, कुलवंत सिंह संखेडा, हरभजन सिंह, गुरभजन सिंह, जगमाल सिंह, रामरतन मेहरा, बाबू राम, राजेंद्र सुरा, सुखबीर भान, सुभाष शर्मा, हरजिंद्र पाल, सुखदेव सलेमपुर, करणबीर सलेमपुर, मोहन मुडेंखेड़ा, कामिल अलीशेरपुर, मकसूद बिजोली, कांशीराम पीरूवाला समेत बड़ी संख्या में किसान व मजदूर उपस्थित रहे।

SHARE