IB PG College Panipat : चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर एक ऑनलाइन क़्विज कम्पटीशन का आयोजन किया 

0
73
IB PG College Panipat
Akash

Aaj Samaj (आज समाज),IB PG College Panipat, पानीपत: प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि चंद्रयान-3 की चाँद पर सफल लैंडिंग से आज सम्पूर्ण विश्व में भारत की एक अलग छवि बनी है। इसमें सफलता पाने का सम्मान हमारे लिए गर्व की बात है। चंद्रयान-3 की सफलता से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ा है। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति उत्साह को बढ़ावा देने का एक श्रेष्ठ तरीका रही। इस क़्विज का संचालन लाइब्रेरियन डॉ. प्रवीन कुमार ने किया।

 

IB PG College Panipat
Aditya Singh

 

 

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में चंद्रयान-3 मिशन के महत्वपूर्ण पहलूओं के साथ स्पेस साइंस के प्रति जागरूकता और उत्साह को बढ़ाना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों जैसे हरियाणा, असम, तमिलनाडु, गोवा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, चंडीगढ़, दिल्ली से 265 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने चंद्रयान-3 के मिशन, अंतरिक्ष अनुसंधान, और विज्ञान की दुनिया में अपने ज्ञान को प्रमाणित किया।

 

 

IB PG College Panipat
Neha

 

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आर. के. एस. डी. (पी.जी.) कॉलेज, कैथल से बी. एस. सी. नॉन-मेडिकल अंतिम वर्ष के छात्र आकाश, द्वितीय स्थान आर्य (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत से बी. एस. सी. मेडिकल अंतिम वर्ष की छात्रा नेहा और तृतीय स्थान आर्य (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत से बी. ए. (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स  द्वितीय वर्ष के छात्र आदित्य सिंह ने प्राप्त किया। अंत में प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए लाइब्रेरियन डॉ प्रवीन कुमार व उसकी टीम सदस्य प्रीति बजाज और शिल्पा को बधाई दी।

SHARE