करनाल : मुझे समस्याओं का समाधान चाहिए, शिकायतें नहीं : हरिवन्द्र कल्याण

0
277
having a meeting
having a meeting

प्रवीण वालिया, करनाल :
करनाल नगर निगम के अंतर्गत आने वाले घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के राजीवपुरम, विकास नगर, दुर्गा कालोनी, कर्ण विहार, विकास नगर, उत्तम नगर, एसपी कालोनी, डीसी कालोनी के लोगों ने अपनी समस्याओं को सामूहिक रूप से विधायक हरविंद्र कल्याण के समक्ष रखा। करनाल के विकास नगर में हुई विशाल बैठक में कालोनीवासियों ने गलियां, नालियां, पीने का पानी, बरसाती पानी की निकासी, स्टार्म वाटर, बिजली सुविधा सहित कई मुद्दे विधायक के समक्ष रखे। विधायक की टीम ने हर मुद्दे को नोट कर उस पर गंभीर कार्यशैली से कार्य करने के लिए आश्वस्त किया। भाजपा सरकार के कार्यकाल में अप्रवूड हुई इन कालोनियों में विकास की गति बढ़े और कालोनीवासियों को पूरी सुविधाएं मिले, इस संदर्भ में ठोस रणनीति बनाई गई। विधायक हरविंद्र कल्याण ने कालोनीवासियों की बात सुनने के बाद तुरंत नगर निगम कमिश्नर डा. मनोज कुमार से बात कर समस्याओं के समाधान के लिए रोड मैप तैयार करने को कहा। उन्होंने दो टूक कहा कि मुझे यहां विकास की गति में तेजी चाहिए। लोगों की समस्याओं का समाधान चाहिए, आप चाहें कुछ भी करें। टीम बढ़ाएं या कुछ भी, मुझे रिजल्ट चाहिए। लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। श्री कल्याण ने नगर निगम कमिश्नर डा. मनोज कुमार से फोन पर हुई बातचीत में कहा कि आप लगातार यहां विजिट करें। यहां के कार्यों की व्यवस्था चैक करें और समस्याओं के समाधान का हल क्या हो सकता है, इनका रोड मैप तैयार कर मुझे बताएं। मुझे समस्याओं का समाधान चाहिए, शिकायतें नहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने इन सभी कालोनियों को अप्रवूड कराया था ताकि यहां के निवासियों का जीवन सुधरे। इसलिए हम सभी को अपने अपने स्तर पर गंभीरता से कार्य कर कॉलोनीवासियों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इस मौके पर कृष्ण मंडल अध्यक्ष, जोगिंद्र राणा, पार्षद नोतना, ईश्वर शेरा, सुल्तान, महिला मोर्चा से निर्मला पासवान, प्रवीण भारद्वाज, सूबेदार कदम सिंह राणा, राजपाल, जिला सचिव संतोष कश्यप सहित कई पदाधिकारी व सैंकड़ों कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

SHARE