पति के मामा के लड़के पर दुष्कर्म का आरोप

0
295
Minor Made a Victim of Lust
Minor Made a Victim of Lust

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:
सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के 1 गांव निवासी महिला ने अपने पति के मामा के लड़के पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से आरोपित उस पर गलत नजर रखता था। आरोपित ने उसकी ससुराल में उससे कई बार संबंध बनाए। जब उसका पति से तलाक हो गया तो आरोपित ने उसके मायके आकर कई बार दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाई।

केस दर्ज, जांच शुरू

पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, साढौरा क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास और देवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 30 अक्तूबर 2018 को सहारनपुर के एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही उसके पति से उसकी अनबन होनी शुरू हो गई। उसकी ससुराल में उसके पति के मामा के लड़के दूधला निवासी महताब का आना जाना था। आरोप है कि आरोपित उस पर गंदी नजर रखता था।

पति से पहले ही हो चुका है तलाक

इस दौरान आरोपित महताब ने उसे अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में फंसा लिया। आरोपित ने कई बार उसे डरा-धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका उसके पति से तलाक हो गया। तलाक होने के बाद वह अपने मायके आ गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपित उसके मायके भी आने लगा। आरोपित ने यहां भी उसके साथ कई बार गलत काम किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई। इस बारे में किसी को बताने पर आरोपित ने उसे जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने मामले में आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास और देवर पर छेड़छाड़ का केस दर्ज

ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास और देवर पर छेड़छाड़ का केस दर्ज
ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास और देवर पर छेड़छाड़ का केस दर्ज

साढौरा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जुलाई 2019 में बिलासपुर के एक गांव निवासी व्यक्ति से कोर्ट मैरिज हुई थी। शादी के बाद वे कालाआंब में रहने लगे। शादी से अब तक उसके पास कोई संतान नहीं है। महिला ने बताया कि उसका पति नशे का ?आदि है। आए दिन अपने साथ अपने दोस्तों को लेकर आता है, जब वह उसे ऐसा करने से मना करती है तो आरोपित उससे मारपीट व गाली गलौच करता है। उसकी मर्जी के बिना उससे संबंध बनाता है।

महिला ने बताया

महिला ने बताया कि फरवरी माह में उसका पति उसे कमरे पर छोड़कर अपने घर चला गया था। 28 अप्रैल को जब वह अपने पति के घर गई तो उसके ससुर, सास, ननद, देवर व पति की चाची ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसके देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और ससुर ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में महिला के पति, ससुर, सास, ननद, देवर व पति की चाची पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : कैमरों पर स्प्रे मार चोर उखाड़ ले गए एटीएम, मौके पर फोरेंसिक टीम

ये भी पढ़ें : खुफिया विभाग पर हमले में पहली कामयाबी, निशान फरीदकोट से गिरफ्तार

SHARE