एचआरटीसी कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर किया प्रदर्शन

0
497
hrtc employees protest due to no salary mandi news

आज समाज डिजिटल, मंड़ी
जिले के उपमंडल जोगिंद्रनगर में एचआरटीसी के कर्मचारियों ने मार्च महीने का वेतन अभी तक न मिलने के कारण काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन किया।

वेतन न मिलना शर्मनाक बात : संजय बडवाल

हिमाचल परिवहन कर्मचारी सयुंक्त सम्वन्य समिति के आह्वान पर कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर काम किया, वहीं प्रदेश के प्रवक्ता संजय बडवाल ने कहा कि आज निगम के कर्मचारियों को वेतन न मिलना शर्मनाक बात है।

दिन-रात मेहनत कर निगम का काम करते हैं कर्मचारी

उन्होने कहा कि सभी कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर निगम का काम करते हैं, लेकिन समय पर वेतन न मिलना कर्मचारियों में आक्रोश पैदा कर रहा है। जोगिंद्रनगर में कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी दी तथा कहा कि अगर ऐसा होता रहा तो कर्मचारियों को अन्य रास्ता अपनाने पर मजबूर होना पड़ेगा।

Read Also : अमरनाथ यात्रा 2022 के लिए 13-75 आयु वर्ग के श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण शुरू

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE