Horoscope: राशिफल:

0
358

मेष- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। परिजनों और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। समाज में यश, मान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनशैली और रहन-सहन में बदलने लाने की कोशिश करेंगे। कारोबारी हालात आशाजनक रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। नौकरी में प्रमोशन का योग बन सकता है। वाक्पटुता और मीठी वाणी से अपने काम में सफल हो सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि और व्यावसायिक क्षेत्र में प्रवास होने की संभावना रहेगी।

वृष-  आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार में सुख और धन की वृद्धि होगी। पुराने लोगों से रिश्तों में सुधार होगा, जिससे बड़ी सफलता भी मिल सकती है। कारोबार में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।आपको तनाव और स्ट्रेस से बचने की जरुरत है।

मिथुन- एक नए विचार के साथ काम करने की स्थिति का इंतजार करने की आवश्यकता है।मेहनत का पूरा परिणाम पाने के लिए धैर्य के साथ काम लें, इससे आपको अधिकतम लाभ मिलेगा। नई कार खरीदने के लिए लोन ले सकते हैं। समय अनुकूल है।आज जॉब में अपने टारगेट को लेकर फोकस रहने की आवश्यकता है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है

कर्क-विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। बुजुर्गों से लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों से सामना करने में सफल रहेंगे, लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। तन और मन की प्रसन्नता रहेगी तथा सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी।खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी।

सिंह –इस समय आपको बहुत सावधानी से काम करना होगा, कोई गलती ना होने दें। आप पर अकारण विश्वासघात का आरोप लग सकता है। स्वीकार करें कि कुछ स्थितियों का कोई समाधान नहीं है। समय को शांति से गुजर जाने दें।स्वास्थ्य को आपके ध्यान की आवश्यकता है। अनहेल्दी खाने से बचें।

कन्या-  कारोबार में लाभ मिलेगा और वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी, लेकिन सरकारी काम निकालवाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी काम की स्वीकृति नहीं मिलने से गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा।

तुला- अपना निर्णय काफी सोच-समझकर लें। आपके फैसले से कई लोगों का भला हो सकता है। सोचे हुए सभी कार्य पूरे होंगे। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। करियर की नई शुरुआत होने के योग बनेंगे। कसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मिलने से फायदा होगा। खिलाडिय़ों के लिए समय अच्छा रहेगा।सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है। आरोग्य उत्तम रहेगा।

 वृश्चिक -एक ऐसा दिन जब चुनाव करने पड़ेंगे। कुछ सकारात्मक अकर्मण्यता रहेगी, जिसका बाद में कोई असर नहीं रहेगा। कुछ ऐसी चीजें जो आपको सही नहीं लग रही हैं, उन्हें गुजर जाने दें। उन पर कोई प्रतिक्रिया ना करें तो बेहतर रहेगा। कुछ अच्छे विकल्प आपका इंतजार कर रहे हैं।पीठ की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सकती है।

धनु- नये लोगों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा और काम में सफलता मिलेगी। किसी पुराने दोस्त के मिलने से मन में उत्साह बना रहेगा, पुरानी यादें ताजा होंगी। मेहनत से किये प्रयासों में सफलता हासिल होगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। दूसरों का समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।जो बेरोजगार चल रहे हैं, उनके लिए नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। वे अवसर का लाभ उठा सकते हैं। नये क्षेत्र में निवेश का मन बना सकते है।

 मकर-  कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी आनंददायक यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में सभी कार्य सफल होंगे। परिजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। तरक्की भी मिल सकती है।स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। शराब सेवन से दुर रहे।

 कुंभ-   किसी भी मामले में बहुत ज्यादा समझौता करने से बचें। अपने आप को अनदेखा करना आपके द्वारा अनुभव किए जा रहे शून्य को गहरा कर सकता है। अपने लिए समय निकालें, सेहत आदि पर ध्यान दें।  विवादों को बातों से सुलझाना जरूरी है।वाणी पर सयंम रखकर खुद को दुखी होने से बचा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के विषयों में सावधानी से कदम उठाएं। अनावश्यक खर्च बढऩे से मन दुविधाओं में उलझा रह सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखना लाभदायक रहेगा। अधिक परिश्रम करने से थकान महसूस करेंगे।

 मीन- आज का दिन शुभ रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना रहेगी। अधिक मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोग किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मेहनत से किये कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन शारीरिक शिथिलता से मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में अवरोध आने की संभावना है। पर संयम रखें, अन्यथा उच्च अधिकारियों से विवाद हो सकता है।

SHARE