Fight Against Corruption: आज के दौर में भ्रष्टाचार के खिलाफ संगठित होकर लड़ना जरूरी : संजय बठला

0
17
भ्रष्टाचार से लड़ने वाले समाजसेवियों को किया एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया ने सम्मानित
भ्रष्टाचार से लड़ने वाले समाजसेवियों को किया एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया ने सम्मानित
  • भ्रष्टाचार से लड़ने वाले समाजसेवियों को किया एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया ने सम्मानित

Aaj Samaj (आज समाज), Fight Against Corruption,प्रवीण वालिया, करनाल, 31मार्च : पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व प्रतिनिधि संजय बठला ने कहा कि आज के दौर में देश और समाज को भ्रष्टाचार दीमक की तरह नष्ट कर रहा है। इस बीमारी से संगठित होकर लड़ना जरूरी है। आज भ्रष्टाचार भारत में अपनी जड़े मजबूत कर चुका है। राष्ट्र के प्रति प्यार और समर्पण का भाव भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सशक्त हथियार बन सकता है। वह करनाल मानव सेवा संघ के सभागार में एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले योद्धाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम ज’बे को सलाम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डा. के.के संधू, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सेलिब्रेटीज शिवानी राघव व निशा सोनी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर बोलते हुए डा. के.के संधू ने कहा कि आज एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया के बैनर नीचे भ्रष्टाचार के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ रहे है।

देश और समाज के लिए भ्रष्टाचार एक दीमक की तरह है। जिस तरह से दीमक हरे भरे पौधे को जड़ से खत्म कर देता है। इसी तरह भ्रष्टाचार देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है। वैसे तो हमारी सरकारें भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन फिर भी भ्रष्टाचार से संबंधित मामले सामने आते रहते है। राष्ट्रहित के लिए भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर जरूरतमंद परिवार की महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गई। ज’बे को सलाम कार्यक्रम में समाज सेवा की अलग-अलग आयामों को लेकर चर्चा की गई।

इस अवसर पर पचास से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया। जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश जिन्दल ने बताया कि उनकी संस्था चार साल से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं वहीं समाजसेवा कार्यो में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। उनकी संस्था पूरे देशभर में फैली हुई है। खासतौर पर महाराष्ट्र और गुरुग्राम में उनकी टीम सराहनीय कार्य कर रही है। पर्यावरण की दिशा में भी संस्था द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है। वहीं गरीब व जरूरतमंद बच्चों को भी निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम में मंच संचालन राजेंद्र ने किया। वहीं दूर-दराज से पहुंचे लोगों को भी सम्मानित किया गया। वहीं मानवता जनशक्ति फाउंडेशन के संस्थापक हरदीप राणा को भी समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें : Wheat Crop Procurement : एक अप्रैल से शुरु होगी गेहूं की खरीद, 42 दिन तक चलेगा खरीद का सीजन

यह भी पढ़ें : Municipal Commissioner Ashok Kumar : सिंगल यूज प्लास्टिक की ब्रिकी करने वाले 3 दुकानदारों के किए चालान, 1500 रूपये लगाया जुर्माना : अशोक कुमार, उप निगमायुक्त

SHARE