Honeypreet reached Gurmeet Ram Rahim to visit hospital: गुरमीत राम रहीम को अस्पताल मिलने पहुंची हनीप्रीत

0
332

नईदिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम गुरुग्ग्राम के अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा है। मेदांता अस्पताल की नौ वीं मंजिल मेंगुरमीत राम रहीम को एडमिट किया गया है। आज हनीप्रीत सुबह 8.30 बजेराम रहीम के हालचाल जानने पहुंची और उन्होंने वहां अपना विजिटिंग पास भी बनवाया। गुरमीत राम रहीम को मेदांता के 9वी मंजिल पर 4643 रूम में रखा गया है। सूत्रों की माने तो हनीप्रीत राम रहीम से मिलने उनके कमरेमेंजा सकती हैंऔर राम रहीम के अटेंडेंट के रूप मेंकुछ समय रुक सकती हैं। सूत्रों केअनुसार 15 जून तक के लिए हनीप्रीत को राम रहीम की देख भाल के लिए अटेंडेंट का कार्ड दिया गया है। बताया जा रहा है कि राम रहीम अस्पताल मेंइलाज के लिए टेस्ट करवाने और दवाई लेनेमें भी आनाकानी कर रहा है।

SHARE