Panchkula News : पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में 23 मार्च को होगा हनी सिंह का शो

0
204
Panchkula News : पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में 23 मार्च को होगा हनी सिंह का शो
Panchkula News : पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में 23 मार्च को होगा हनी सिंह का शो

पहले चंडीगढ़ के सेक्टर 25 के ग्राउंड में होना था शो
Panchkula News (आज समाज) चंडीगढ़: मशहूर रैपर हनी सिंह का शो पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में 23 मार्च को होगा। पहले यह शो चंडीगढ़ के सेक्टर 25 के ग्राउंड में होना था लेकिन चडीगढ़ डीसी हाऊस की ओर से शो को अभी तक मंजूरी नहीं दी गई है। जिसके बाद अब इस शो को पंचकूला में शिफ्ट किया गया है।

पंचकूला में शो को लेकर हनी सिंह की टीम की तरफ से आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी गई है। चंडीगढ़ के डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि उन्हें आयोजकों की तरफ से शो के शिफ्ट होने की सूचना नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें : रोहतक के गांव मोरखेड़ी की बेटी सेना में लेफ्टिनेंट बनी