MLA Pramod Vij : विधायक प्रमोद विज ने निवास स्थान पर खेली भव्य होली

0
60
MLA Pramod Vij
  • 4 जून को फिर मनाएंगे होली
Aaj Samaj (आज समाज),MLA Pramod Vij,पानीपत : पानीपत शहरी विधानसभा के विधायक प्रमोद विज ने अपने मॉडल टाउन निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया, विज के होली मिलन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर के आम नागरिको एवं उद्योग जगत के व्यापरियों के साथ कई समाज सेवी संस्थाओं के प्रमुख,धार्मिक संस्थाओ के प्रमुखों ने विज के साथ रंगोत्सव मना कर शुभकामनाएं दीं। विज के निवास पर कई राजनीतिक हस्तियों ने भी होली मिलन समारोह में हिस्सा लिया। इस क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता नीति सेन भाटिया, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, उपाध्यक्ष अनिल मदान, प्राण रत्नाकर, पूर्व मेयर अवनीत कौर, भाजपा नेता सुनील सोनी, रामकुमार सैनी, गजेंद्र सलूजा देवेन्द्र दत्ता समेत कई नेताओ ने शिरकत की।

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के खेली होली

विधायक प्रमोद विज के द्वारा बीते कई वर्षों से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की निजी रूप से आर्थिक मदद की जा रही है, विज ने अपने आवास पर बच्चों के साथ रंग खेल कर होली की खुशियां साझा की।

4 जून को फिर मनाएंगे होली

विधायक प्रमोद विज ने बातचीत में कहा कि इस होली के बाद 4 जून को जब भाजपा की सरकार तीसरी बार केंद्र में बनेगी तो हम सभी कार्यकर्ता एक बार फिर होली मनाएंगे एवं करनाल लोकसभा के प्रत्याशी मनोहर लाल को देश मे सबसे बड़ी जीत दिलाएंगे।
SHARE