Holi festival: धूमधाम से मनाया होली उत्सव

0
537

इशिका ठाकुर, कुरुक्षेत्रः

Holi festival: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र स्थित ज्योशियांन गली में हंस कुटीर नरुला निवास पर होली उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।जिसमें श्रद्धालु अपने घरों में विराजमान लगभग 200 कान्हा को लेकर मोनिका नरुला श्री राधे कृष्ण बुटीक के निवास पर पहुँचे।

Read Also: Aditya Alhad Award to Sardar Manjit Singh: सरदार मंजीत सिंह को आदित्य-अल्हड़ सम्मान मिलने पर दी बधाई

कान्हा पर महिलाओं ने की फूलों की वर्षा Holi festival

Holi festival

कान्हा के सुन्दर सुंदर रूप देख महिलाओं ने फूलों की वर्षा की।इस होली उत्सव की छटा बहुत ही निराली नजर आई।कान्हा के भजनों पर मौके पर मौजूद हर महिला थिरकने पर मजबूर हो गई।इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया । जिसमें पहले कान्हा जी को भोग लगाया गया उसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर प्रशाद ग्रहण किया।

Read Also: Fake Marriage Busted: फर्जी शादी का भांडाफोड़, 80 हजार में देती थी झांसा

कान्हा जी को 56 प्रकार भोग लगाया Holi festival

Holi festival

कार्यक्रम की आयोजक मोनिका नरुला ने बताया कि इस बार होली उत्सव पर कान्हा जी को 56 प्रकार का भोग लगाया गया जबकि होली उत्सव पर गुलाल की जगह फूलों की होली खेली गई जिसका श्रद्धालुओं ने खूब आनंद उठाया। उन्होंने बताया कि होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय लोगों का त्यौहार है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

Read Also: Haryana School Board Registration: हरियाणा बोर्ड दे रहा रजिस्ट्रेशन का दबाव, स्कूल नहीं कराएगा: सुरेश चंद्र

रंगों का तथा हँसी-खुशी का त्योहार होली Holi festival

होली रंगों का तथा हँसी-खुशी का त्योहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह फूलों से या गुलाल से सूखी होली ही खेले ताकि जल को बचाया जा सके क्योंकि पानी वाली होली खेलने से काफी जल व्यर्थ होता है और जल है तो कल है । इस मौके पर अम्बाला, पटियाला, देहली,पेहवा,बाबैन से भी महिला श्रद्धालुओं ने होली उत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज की

Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE