हिंदुस्तान जनकल्याण आर्गनाइजेशन ने किया खिलाड़ियों का सम्मान

0
388

पंकज सोनी, भिवानी:
जिले के गांव हालुवास के कौशिक फार्म हाऊस में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 115वीं जयंती व राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हिंदूस्तान जनकल्याण आगेर्नाईजेशन बैनर तले राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि तौर पर प्रांत मुख्य मार्ग प्रमुख एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदीप शास्त्री जबकि अति-विशिष्ठातिथि तौर पर प्रमुख समाज सेवी एवं उद्योगपति नंदकिशोर अग्रवाल, वरिष्ठ चिकित्सक एवं नगर संघ संचालक डा. रविकांत भीष्म, प्रमुख समाजसेवी एवं सम्पादक श्रीभगवान वशिष्ठ ने शिरकत की। उन्होंने मेजर ध्यान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व पुष्पार्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उपस्थितों ने कहा कि नई उर्जा का भी संचार होता है। हमारे खिलाडि?ों ने देश व विदेशों में भारत का नाम रोशन किया है। खिलाडि?ों की बदौलत ही आज देश की झोली मैड़लों व तमगों से भरी है। उन्होंने मेजर ध्यान चंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वो एक हॉकी के महान जादूगर थे। उन्होंने अपनी हॉकी के दम पर पूरे विश्व में धूम मचाई थी। आज सभी खिलाड़ी उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़े व अपने देश का नाम पूरे विश्व में चमकाए। हिंदूस्तान जनकल्याण आगेर्नाईजेशन के संस्थापक एवं कार्यक्रम के संयोजक अनिल कौशिक हालुवासिया ने मुख्यातिथियों से सभी का परिचय करवाया तथा मुख्यातिथि व अति-विशिष्ठातिथियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। बाद में उन्होंने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाडि?ों को फटका व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

ये खिलाड़ी हुए सम्मानित
अन्तर्राष्ट्रीय बॉक्सर मनीष कौशिक नमन तंवर, को विश्व गौरव अवार्ड, कब्बड्डी प्लेयर लोकेश कौशिक टाईगर आॅफ इंडिया अवार्ड, अन्तर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर विरेंद्र शर्मा को राष्ट्र गौरव अवार्ड, राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी रविंद्र शर्मा को शेर ए हिंद अवार्ड, राष्ट्रीय पिस्टल शूटर अर्जुन सांगवान को हरियाणा गौरव अवार्ड, एथेलेटिक्स खिलाड़ी राहुल कुमार वर्मा को हरियाणा गौरव अवार्ड, राष्ट्रीय वेट लिपटर राहुल रांगी को प्रदेश गौरव अवार्ड, राष्ट्रीय मुक्केबाज राहुल परमार को प्रदेश गौरव अवार्ड, राज्य स्तरीय कुश्ती खिलाड़ी अमित राजपूत को भिवानी गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आर्गनाईजेशन के कोषाध्यक्ष डा. नवीन शर्मा, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि पहलवान, हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष राकेश गौड, प्रदेश महासचिव संदीप कौशिक, डा. बनारसी शर्मा हालुवास, शीतल कौशिक, डीएस नागर, चंद्र शेखर शर्मा, यमन कौशिक छात्र नेता, सुदांशु शर्मा, टिल्लू हनुमान ढाणी, प्रदुमन कौशिक हालुवास, सुशील कौशिक, धानी, सतबीर नवां राजगढ़, विशाल नवां, मनोज राजपूत, पंकज राजपूत, प्रवीण शर्मा हनुमान ढाणी, अर्जुन सांगवान, राहुल रांगी, विपिन कौशिक देवसर, रामौतार देवसर, हेमंत डागर, राहुल परमार, विकास सांगवान, विक्रम, अरूण शर्मा, रजत, यश अत्री, सीलक राम सहित अनेक खेल प्रेमी व ग्रामीण उपस्थित थे।

SHARE